अमरोहा : पंचायत में अधिकारियों के न पहुंचने से गुस्साए किसानों सड़क पर लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन भानू ने अपनी मांगों को लेकर नगर के बाइपास मार्ग स्थित प्रथमा बैंक के पास धरना प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर अधिकारियों के ना पहुंचने पर किसानों ने सड़क पर जाम कर दिया। जाम के दौरान वाहन चालकों से किसानों की तीखी नोकझोंक हो गई। जिससे वहां पर …

अमरोहा, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन भानू ने अपनी मांगों को लेकर नगर के बाइपास मार्ग स्थित प्रथमा बैंक के पास धरना प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर अधिकारियों के ना पहुंचने पर किसानों ने सड़क पर जाम कर दिया। जाम के दौरान वाहन चालकों से किसानों की तीखी नोकझोंक हो गई। जिससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और किसानों से ज्ञापन लेकर जाम खुलवाया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को नगर के बाइपास मार्ग स्थित प्रथमा बैंक के पास समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों की मांग थी कि प्रथमा बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड पर अधिक ब्याज वसूल कर लूटा जा रहे है। अभी तक तमाम खाताधारकों के खाते से निकाले गए पैसे वापस नहीं कि दिए गए हैं।

जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। हसनपुर चीनी मिल का संचालन होते हुए 1 माह बीत चुका है। अभी तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिला है और पिछले वर्ष का करोड़ों रुपए बकाया है। क्षेत्र में आवारा पशुओं के द्वारा किसानों की फसलों को नष्ट किया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी आवारा पशुओं को पकड़वाने के लिए प्रशासन गंभीर नहीं है। इन सब बातों को लेकर किसानों की मांग थी कि तहसील स्तरीय अधिकारी धरना प्रदर्शन स्थल पर आकर किसानों की समस्याएं सुनी और उसका हल करें।

लेकिन, काफी इंतजार करने के बाद जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, तो किसानों ने नगर का बाइपास मार्ग जाम कर दिया गया। जाम लगने से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। जाम लगने के कारण वाहन स्वामियों एवं किसानों की तीखी नोकझोंक भी हुई।

कुछ ही देर में उप जिलाधिकारी अनिल कुमार धरना स्थल पर किसानों के पास पहुंचे और किसानों को ज्ञापन लेकर उनकी समस्याएं जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। जब जाकर किसानों ने जाम खोला। इस मौके पर धीरज सिंह, जगदीश सिंह, उदयवीर सिंह, देवेंद्र सैनी, रूपचंद सागर, कासिम, करण सिंह, असलम, टिंकू, सुखीराम चौहान, योगेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, राजू चौहान आदि किसान मौजूद है।

संबंधित समाचार