रामपुर : गणपति प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग से भारी नुकसान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। गणपति प्लाईवुड फैक्ट्री के चेंबर में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। कर्मचरियों ने आनन-फानन आग लगने की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर फायर बिग्रेड मौके पर आ गई। करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के दौरान काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना …

रामपुर, अमृत विचार। गणपति प्लाईवुड फैक्ट्री के चेंबर में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। कर्मचरियों ने आनन-फानन आग लगने की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर फायर बिग्रेड मौके पर आ गई। करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के दौरान काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग से भारी नुकसान होने का अनुमान है।

किटप्लाई रोड पर स्थित प्लाई फैक्ट्री को बरेली के रहने वाले अश्विनी अग्रवाल ने दस साल के लिए लीज पर ले रखा है। फैक्ट्री परिसर में एक चेंबर बना हुआ है। जिसमें सारी लकड़ी स्टाक की जाती है। दोपहर करीब एक बजे उसमें से आग की लपटें उठती देखकर कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। सभी लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद आग लगने की जानकारी फायर बिग्रेड को दी।

आनन-फानन में फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। आग को बुझान शुरू कर दिया। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उसके बाद कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है। आग लगने से करीब दस लाख का नुकसान होना बताया गया। अगर समय से फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंचती तो काफी बड़ा हादसा हो सकता था।

चार घंटे तक मचती रही चीख पुकार
चेंबर में आग लगने की जानकारी जैसे ही फैक्ट्री कर्मचारियों को लगी, तो शोर मचाना शुरुकर दिया।आनन-फानन में चेंबर के इंचार्ज राजेंद्र ग्वाल वहां पर पहुंच गए। जब गेट खोला,तो उसमे से आग की लपटें की चपेट में आने वह बाल बाल बच गए। उसके बाद उन्होने अपने अधिकारियों को बताया। बाद में अन्य कर्मचारी भी आ गए। चीख पुकार मचानी शुरूकर दी। कालोनी के लोग भी मौकेपर आ गए। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

दोपहर में हुआ हादसा, मची भगदड़
बुधवार दोपहर को फैक्ट्री के कर्मचारी एक बजे लंच पर चले गए थे। इस बीच किसी की नजर चेंबर पर गई, तो वहां से आग की लपटें देखकर कर्मचारी खाना खाते से दौड़ पडे़। उसके बाद बहुत से कर्मचरियों ने मिट्टी डालकर आग को बुझाना शुरूकर दिया। लेकिन आग जब तक विकराल रूप ले चुकी थी। तीन फायर बिग्रेड ने एक घंटे के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई थी। मौके पर दमकल के वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। करीब एक घंटे के बाद पूरी तरह से आग बुझ गई थी। अकुंश मित्तल सीएफओ

दोपहर के समय फैक्ट्री परिसर में बने चेंबर में आग लग गई थी। जहां पर काफी लकड़ी एकत्र थी। जानकारी हासिल की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ। काफी नुकसान हुआ है। अश्विनी अग्रवाल गणपति प्लाईवुड फैक्ट्री, एमडी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

चौधरी चरण सिंह 123वीं जयंतीः सीएम योगी ने दी भवपूर्ण श्रद्धांजलि, यूपी सरकार मनाएगी ‘किसान सम्मान दिवस’ सौंपेंगे 25 किसानों को ट्रैक्टर
मंत्रीपरिषद ने 15,189 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रदेश में 12 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का रास्ता साफ, हजारों को मिलेगा रोजगार
नोएडा में भवन मानचित्र स्वीकृति होगी आसान, नई नियमावली को मंजूरी
वंदे मातरम् के 150 वर्ष:राष्ट्रगीत पर समझौता ही देश बंटवारे की जड़ बना, सीएम योगी का कांग्रेस-जिन्ना पर तीखा प्रहार
शीतकालीन सत्र में हंगामा: सपा का वॉकआउट, सरकार बोली- किसान पलायन नहीं, खेती की ओर लौट रहे