कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर झांसी मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी मंडलायुक्त डॉ अजय शंकर पांडेय ने कोरोना के नये वेरिएंट को लेकर जरूरी तैयारियों के संबंध में बुधवार को तीनों जिले के जिलाधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देश जारी किये। मंडलायुक्त ने बताया कि भौगोलिक दृष्टि से झांसी मण्डल के जनपदों की सीमाएं अन्य प्रदेशों से जुड़ी हुई हैं। …

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी मंडलायुक्त डॉ अजय शंकर पांडेय ने कोरोना के नये वेरिएंट को लेकर जरूरी तैयारियों के संबंध में बुधवार को तीनों जिले के जिलाधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देश जारी किये। मंडलायुक्त ने बताया कि भौगोलिक दृष्टि से झांसी मण्डल के जनपदों की सीमाएं अन्य प्रदेशों से जुड़ी हुई हैं।

वहीं, झांसी रेलवे जंक्शन पर विभिन्न प्रदेशों के यात्रियों के आवागमन से संक्रमण के फैलने की आशंका रहती है। जिससे हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी जिलाधिकारी जनपद स्तर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक कर कोविड-19 के नए स्वरूप ओमिक्रोन वेरिएंट के संक्रमण को रोकने की एक प्रभावी रणनीति तैयार करें।

साथ ही कहा कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे कि सामाजिक दूरी, मास्क पहनना, हाथों को सैनिटाइज करना आदि का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था कराई जाये। विशेष रूप से रेलवे स्टेशन झांसी व अन्य प्रदेशों की सीमा से बस या कार और अन्य वाहनों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कराई जाये।

पढ़ें: लखीमपुर-खीरी: उत्तराखंड की रोलर फ्लोर मिल के पांच निदेशकों पर अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज

इस व्यवस्था की नियमित समीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नामित किये जाये। बाजारों में भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए व्यापारियों या व्यापारिक संगठनों से समन्वय किया जाये। ग्राहकों से कोविड अनुरूप व्यवहार के पालन के लिए व्यापारियों की ओर से सकारात्मक वातावरण बनाने पर जोर दिया जाये। साथ ही दुकानों पर सामान खरीदते समय दूरी बनाये रखने, हाथ सेनेटाइज करने की व्यवस्था के लिए व्यापारियों और ग्राहकों में सतर्कता की भावना पैदा कराई जाये।

संबंधित समाचार