SEBI के खिलाफ सहारा इंडिया परिवार के कर्मियों, निवेशकों ने खोला मोर्चा, कहा- उनकी आय प्रभावित हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सहारा इंडिया परिवार के कर्मियों और निवेशकों ने बुधवार को यहां जंतर-मंतर पर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने दावा किया कि सहारा-सेबी विवाद के कारण उच्चतम न्यायालय द्वारा सहारा समूह पर लगाए गए प्रतिबंध के चलते उनकी आय प्रभावित हुई है। प्रदर्शनकारियों ने एक बयान में कहा, …

नई दिल्ली। सहारा इंडिया परिवार के कर्मियों और निवेशकों ने बुधवार को यहां जंतर-मंतर पर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने दावा किया कि सहारा-सेबी विवाद के कारण उच्चतम न्यायालय द्वारा सहारा समूह पर लगाए गए प्रतिबंध के चलते उनकी आय प्रभावित हुई है।

प्रदर्शनकारियों ने एक बयान में कहा, ”इससे हमारी कमाई पर काफी असर पड़ा है। हमारे निवेशक हमें नया काम नहीं दे रहे हैं क्योंकि उनके पुराने भुगतान में देरी हो रही है। इससे हमारी आय लगभग शून्य हो गई है। इसके परिणामस्वरूप, हमारे लाखों कार्यकर्ता भुखमरी और बेरोजगारी के कगार पर पहुंच गए हैं।”

संबंधित समाचार