सीतापुर: सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज में छात्राओं को शक्ति मिशन व मतदान के लिए किया गया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। आरएसएस के सहयोगी संगठन भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिला अध्यक्ष प्रभात अग्निहोत्री की ओर से स्थानीय सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज के बीबीए डिपार्टमेंट में छात्राओं को शक्ति मिशन के नियमों के तहत व मतदान महत्त्व के विषय में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि एआरटीओ माला बाजपेई उपस्थित …

सीतापुर। आरएसएस के सहयोगी संगठन भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिला अध्यक्ष प्रभात अग्निहोत्री की ओर से स्थानीय सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज के बीबीए डिपार्टमेंट में छात्राओं को शक्ति मिशन के नियमों के तहत व मतदान महत्त्व के विषय में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि एआरटीओ माला बाजपेई उपस्थित रहीं।

उन्होंने छात्राओं को शक्ति मिशन व मतदान के संबंध में विस्तार से समझाया व अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि जिला महिला कल्याण अधिकारी अंजना सिंह ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए सरकार की ओर से महिला हितों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का विस्तार पूर्वक बखान किया।

पढ़ें: डीडीयूजीयू में गृह विज्ञान विभाग में बच्चों की देखभाल को बनेगा डे केयर सेंटर

कार्यक्रम में समाजसेवी शैलेंद्री श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिला अध्यक्ष प्रभात अग्निहोत्री की तरफ से किया गया। इस अवसर पर अवनीश मिश्रा, कॉलेज के प्रिंसिपल फॉदर डेनी, बीबीए की विभागाध्यक्षा प्राची श्रीवास्तव, टीचर ईशान द्विवेदी, महिमा जैन, शालिनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

सीतापुर: प्रधान के बेटे के तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, विवाहित युवती की मौत

जिले के संदना इलाके में मंगलवार की शाम ग्राम प्रधान के बेटे के तिलक समारोह में हो रही अधाधुंध हर्ष फायरिंग में प्रधान के परिवार की ही एक विवाहित युवती की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संदना थाना क्षेत्र के महसुई गांव निवासी प्रधान रमेश के बेटे नीरज का तिलक था। शाम को तिलक समारोह चल रहा था। इस बीच प्रधान के परिवार वालों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।

संबंधित समाचार