सहारनपुर: केशव प्रसाद मौर्य ने किया 94 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सहारनपुर में 387.51 करोड़ रुपये की लागत की 94 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिलान्यास और लोकार्पण के शिलापट एक माह के भीतर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संबंधित स्थानों पर लगाकर कार्य आरम्भ करना सुनिश्चित किया जाए। …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सहारनपुर में 387.51 करोड़ रुपये की लागत की 94 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिलान्यास और लोकार्पण के शिलापट एक माह के भीतर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संबंधित स्थानों पर लगाकर कार्य आरम्भ करना सुनिश्चित किया जाए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में कुछ जिलो का विकास और बाकी का विनाश वाली नीति थी। पिछली सरकार में शाम होते ही कुछ थानों और चौकियों में ताले लग जाते थे। वर्ष 2022 अन्य दलों का विदाई समारोह वर्ष होगा। मौर्य ने दावा किया कि सहारनपुर से सोनभद्र तक भाजपा की लहर चल रही है।

पढ़ें: तमिलनाडु: कुन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, बिपिन रावत समेत 14 लोग थे सवार, तमिलनाडु के मंत्री बोले- अब तक 8 की मौत

उन्होंने कहा कि पहली सरकारों ने धोखा और दंगे दिये और वर्तमान केन्द्र और प्रदेश सरकार ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ दिया। 2017 से पूर्व गडढों में यात्रा होती थी और आज चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा है। जिला मुख्यालयों सहित कस्बों को सड़कों से जोड़ने का काम वर्तमान प्रदेश सरकार ने किया है।

उत्तर प्रदेश के करीब 45 लाख अभिभावकों के खाते में जल्द पहुंचेगा पैसा, जानें क्यों?

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार चुनाव से पहले अपने पूरे एक्शन के मोड में है। ऐसे में योगी सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। यहां प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में 1100-1100 रुपए पहुंचाने का इंतजार खत्म होने वाला है। बेसिक शिक्षा विभाग सभी अभिभावकों के बैंक खाते में धन भेजने का दूसरा चरण आने वाले इसी हफ्ते से शुरू करेगा। करीब 45 से अधिक अभिभावकों का सत्यापन पूरा हो चुका है। संभव है कि धन भेजने का तीसरा चरण भी पूरा हो जाएगा। क्योंकि सभी के खाते आधार से लिंक ना होने या फिर बंद होने से धन भेजने में परेशानी हो रही है।

संबंधित समाचार