बरेली: स्मार्ट मीटर पर लगी रोक बरकरार, सामान्य मीटर से ही चलेगा काम
बरेली, अमृत विचार। शासन की तरफ से स्मार्ट मीटर पर लगाई गई रोक अभी भी बरकरार है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सामान्य मीटर से ही काम चलाना पड़ेगा। पिछले साल तकनीकी खराबी होने पर शासन ने स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी थी। हालांकि जो स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के घरों पर लगे हुए हैं, …
बरेली, अमृत विचार। शासन की तरफ से स्मार्ट मीटर पर लगाई गई रोक अभी भी बरकरार है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सामान्य मीटर से ही काम चलाना पड़ेगा। पिछले साल तकनीकी खराबी होने पर शासन ने स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी थी। हालांकि जो स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के घरों पर लगे हुए हैं, उनमे तकनीकी खराबी आने पर विभाग उसे सही कराएगा।
बिजली चोरी रोकने के लिए शासन ने प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया था। जिसके तहत जिले में पहले और चौथे खंड में स्मार्ट मीटर लगने का काम शुरू किया गया था। 22 मार्च 2020 तक जिले में करीब 54 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। लेकिन उसके बाद तकनीकी खराबी के चलते प्रदेश भर में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी थी। अभी कनेक्शन के बाद सामान्य मीटर ही लगाए जा रहे है। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक अभी बरकरार है। पूरे जिले में सिर्फ इलेक्ट्रिक मीटर लगाने का ही काम होगा। -कर्म सिंह, अधीक्षण अभियंता
