अमरोहा : चित्रकार ने कोयले से दीवार पर सीडीएस बिपिन रावत की 8 फीट की तस्वीर बनाकर दी श्रद्धांजलि
अमरोहा, अमृत विचार। चित्रकार जुहैब खान ने सीडीएस बिपिन रावत की 8 फिट की कोयले से दीवार पर तस्वीर बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दे कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश में देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी समेत 11 अन्य सैनिकों की मौत हो गयी। देश के सबसे बड़े सैन्य …
अमरोहा, अमृत विचार। चित्रकार जुहैब खान ने सीडीएस बिपिन रावत की 8 फिट की कोयले से दीवार पर तस्वीर बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दे कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश में देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी समेत 11 अन्य सैनिकों की मौत हो गयी। देश के सबसे बड़े सैन्य अफसर सीडीएस बिपिन रावत की असामयिक मृत्यु पर अमरोहा के आर्टिस्ट जुहैब खान ने कोयले से दीवार पर 8 फीट की तस्वीर बनाकर जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी है।
इसके अलावा हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर उन्होंने नमन किया है। आर्टिस्ट्स जुहैब खान ने बताया कि वह समय-समय पर कोयले से दीवार पर तस्वीर बनाते रहते हैं। उन्होंने कहा की यह घटना देश की सबसे बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
