अमरोहा : लिंक मार्ग पर जलभराव होने से राहगीरों को हो रही परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव जयतौली में गंगानगर लिंक मार्ग पर जलभराव से आवागमन दुश्वार है। ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से गांव में कई जगह जलभराव की समस्या है। ग्राम प्रधान को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। जहां देश के प्रधानमंत्री की …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव जयतौली में गंगानगर लिंक मार्ग पर जलभराव से आवागमन दुश्वार है। ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से गांव में कई जगह जलभराव की समस्या है। ग्राम प्रधान को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

जहां देश के प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार लाखों रुपए खर्च करके प्रचार और जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। लेकिन कुछ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की अनदेखी के कारण इस योजना को पलीता लग रहा है। ऐसे ही मामला गांव जयतौली में स्थित ग्राम गंगानगर लिंक मार्ग का है जहां पर जलभराव होने के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आरोप है कि ग्राम प्रधान ने जल निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किया।

ग्रामीणों को डर है कि जलभराव से मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड बुखार आदि बीमारी फैल सकती हैं। ग्रामीणों ने पूर्व में उच्च अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के द्वारा गंगानगर पुल से होते हुए स्याना, बुगरासी, बुलंदशहर, दिल्ली व नोएडा आदि शहरों को प्रतिदिन तमाम लोग गुजरते हैं। ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

संबंधित समाचार