मुरादाबाद : ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही ठाकुरद्वारा पुलिस के अलावा क्षेत्राधिकारी डॉ अनूप …
मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही ठाकुरद्वारा पुलिस के अलावा क्षेत्राधिकारी डॉ अनूप कुमार, पुलिस अधीक्षक देहात विद्यासागर मिश्र भी मौके पर पहुंच गए।
मृतकों के परिजनों सांसद को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। सांसद ठाकुर सर्वेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और मुआवजे का आश्वासन दिया। करीब 3 घंटे बाद जाम खोल दिया गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
थाना क्षेत्र के गांव भूत खेड़ा निवासी यशपाल उर्फ सोनू काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती है। सोनू का साढ़ू डिलारी के सहसपुरी निवासी मनोज उसके छोटे भाई राकेश के साथ हालचाल जाने के लिए काशीपुर अस्पताल गए थे। गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे वहां से लौटते समय ठाकुरद्वारा के गांव फसियापुर पदार्थ के मंदिर के पास बेकाबू टै्रक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हड़बड़ाए चालक ने ट्रैक्टर पीछे कर दिया। ट्राली के पहिए से कुचलकर घायल मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से भाग गया। पड़ोसी गांव बोवदा बाला में वह ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया।
हादसे की जानकारी पाकर सहसपुरी और भूत खेड़ा के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर ठाकुरद्वारा पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सीओ और एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। इस बीच सांसद ठाकुर सर्वेश कुमार सिंह ने मौके पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खुलवा दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
