शाहजहांपुर: हर स्तर पर फेल साबित हुई है भाजपा सरकार- जूही सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार हर स्तर पर फेल साबित हुई है। भाजपा सरकार बेरोजगारी, महंगाई, गैस सिलिंडर और डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, ध्वस्त स्वास्थ्य सेवाओं के कारण पूरी तरह फ्लाप है। यही वजह है कि भाजपा के पीएम से लेकर …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार हर स्तर पर फेल साबित हुई है। भाजपा सरकार बेरोजगारी, महंगाई, गैस सिलिंडर और डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, ध्वस्त स्वास्थ्य सेवाओं के कारण पूरी तरह फ्लाप है। यही वजह है कि भाजपा के पीएम से लेकर सीएम तक और सभी नेता जनता का ध्यान भटकाने के लिए कभी सपा की लाल टोपी पर टिप्पणी करने लगते हैं तो कभी असंवेदनशील टिप्पणी करते रहते हैं, जिसे कोई सुन भी नहीं रहा है।

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार को सपा से पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय राममूर्ति वर्मा के सुपुत्र और ददरौल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेश वर्मा के आवास पर मीडिया को संबोधित कर रहीं थीं। इससे पहले राजेश वर्मा और पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को तलवार और अन्य उपहार देकर स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय सचिव जेबा यासमीन व रूबी खान का भी स्वागत किया गया। मीडिया से रूबरू होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले सीडीएस विपिन रावत की हादसे में मौत पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी मौत भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने सीएम पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम पीएम अपनी मर्यादा का स्तर खत्म कर चुके हैं। महंगाई हो या बेरोजगारी सब पर जनता त्राहि-त्राहि कर रही हैं। यही नहीं महिलाओं पर लगातार दुराचार की घटनाएं बढ़ रही है।

पीएम मोदी के लाल टोपी के बयान पर उन्होंने कहा कि लाल टोपी कारण उन्हें डरा रही है। उनका भविष्य उन्हें डरा रहा है। जब सपा की सरकार 2022 में बनेगी तो उनकी भ्रष्टाचार और झूंठ की परतें खुलेंगी तो जनता दोबारा भारतीय जनता पार्टी जैसी झूठी पार्टी को दोबारा उत्तर प्रदेश में तो प्रवेश नहीं ही होने देगी और 2024 भी बड़ी चुनौती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह मायावी रूप लेकर जनता को गुमराह कर प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान सपा नेता विनय अग्रवाल भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार