बरेली: एक बार फिर सैंपलिंग को तैनात की एमएमयू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ऑमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहरी की सीमाओं पर टीमों को यात्रियों की कोरोना की जांच के लिए लगाया गया है। वहीं एक बार फिर से रेलवे जंक्शन, सेटेलाइट बस व पुराने बस अड्डे पर स्टेटिक टीम के …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ऑमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहरी की सीमाओं पर टीमों को यात्रियों की कोरोना की जांच के लिए लगाया गया है। वहीं एक बार फिर से रेलवे जंक्शन, सेटेलाइट बस व पुराने बस अड्डे पर स्टेटिक टीम के साथ मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) को तैनात कर दिया गया है। यात्रियों की जांच के साथ ही कोविड हेल्प डेस्क बूथ भी बनाए गए हैं। जहां एंटीजन जांच के साथ ही कोविड से जुड़ी समस्त जानकारियां भी यहां से ले सकते हैं।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के दौरान जिला अस्पताल में कोविड जांच को बनाई गई ट्रू नाट लैब में पांच से दस लोग ही जांच कराने के लिए पहुंच रहे थे लेकिन फिर से कोविड का प्रकोप बढ़ने के बाद जांच कराने आने वालों की संख्या बढ़ी है। गुरुवार को यहां 30 लोगों ने कोविड जांच कराई।

यात्रियों की निगरानी पर विशेष फोकस किया जा रहा है। तीन एमएमयू को यहां तैनात किया गया है। वहीं कोविड हेल्प डेस्क बूथ भी बनाए गए हैं। जिससे जांचों के साथ लोग कोविड से जुड़ी सभी जानकारियां यहां ले सकते हैं। -डा. अनुराग गौतम, प्रभारी सर्विलांस सेल

संबंधित समाचार