आयकर विभाग की साइक्लोथान का बरेली में स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आयकर विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया है। बरेली में गुरुवार को मुख्य अतिथि एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र और प्रधान आयकर आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने संयुक्त रूप से साइक्लोथान को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर तमिलनाडु के कुन्नूर में …

बरेली, अमृत विचार। आयकर विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया है। बरेली में गुरुवार को मुख्य अतिथि एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र और प्रधान आयकर आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने संयुक्त रूप से साइक्लोथान को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर तमिलनाडु के कुन्नूर में विमान हादसे में देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं अन्य सैन्य अधिकारियों को श्रद्धाजंलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को आयकर के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रहित में समय से अपने करों का भुगतान करने के लिए कहा। इसके अलावा साइक्लोथान में शामिल अभ्यर्थियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जिस तरह से जोश के साथ यहां प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, इसके लिए सब बधाई के पात्र हैं।

प्रधान आयकर आयुक्त देवेन्द्र सिंह कल्याण ने कहा कि आयकर विभाग ने इस तरह की साइक्लोथॉन जो आयोजित की है, इसके लिए विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अग्रिम कर समय से जमा करने के महत्व पर प्रकाश डाला। रविंद्र सिंह ने बताया कि 6 दिसंबर को लखनऊ से साइक्लोथान शुरू की गई है।

जिसके अंतर्गत नीरज प्रजापति, साइकिल मैन ऑफ इण्डिया लखनऊ से चलकर सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, काशीपुर, हल्द्वानी, पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी होते हुए उत्तर प्रदेश के 44 जिलों की 2500 किमी की दूरी तय करेंगे। साइक्लोथॉन 8 दिसंबर को बरेली पहुंचर है। नीरज प्रजापति का साथ देने के लिए बरेली से साइकिल बाबा के नाम से प्रसिद्ध संजीव जिन्दल सहित लगभग 100 साइकिल चालक शामिल हुए।

डीडीपुरम चौराहे पर सभी साइकिल चालकों का व्यापार मण्डल के विभिन्न पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान आयकर कर्मियों ने व्यापारियों से समय पर कर जमा करने की अपील की। आयकर कर्मियों ने झुमका चौराहे तक रैली निकाली इसके बाद यह रैली मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई। मेजर प्रशांत, केपी सिंह, अध्यक्ष आयकर बार एसोसिएशन आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार