बरेली: केवाईसी कराने के नाम पर छात्रा का अकाउंट किया खाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मोबाइल सिम की केवाइसी करने का झांसा देकर साइबर ठग ने छात्रा के खाते से 1.26 लाख रुपये उड़ा दिये। ठग ने छात्रा के मोबाइल पर क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड कराकर ठगी की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इज्जतनगर के एयरफोर्स …

बरेली, अमृत विचार। मोबाइल सिम की केवाइसी करने का झांसा देकर साइबर ठग ने छात्रा के खाते से 1.26 लाख रुपये उड़ा दिये। ठग ने छात्रा के मोबाइल पर क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड कराकर ठगी की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इज्जतनगर के एयरफोर्स स्टेशन की रहने वाली एयरफोर्स कर्मी की बेटी संतोषी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह छात्रा हैं और उसने पढ़ाई के लिए कुछ पैसा अपने एकाउंट में रखा था। उनके पास 29 अगस्त को एक फोन आया। फोन करने वाले ने बीएसएनएल सिम केवाइसी कराने की बात कही। इसके लिए पहले 11 रुपये और फिर 10 रुपये का रिचार्ज करने की बात कही।

रिचार्ज के लिए क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड कराया। एप डाउनलोड करने के बाद छात्रा ने 11 व 10 रुपये का रिचार्ज कर दिया। बाद में साइबर ठग ने तीन बार में उसके खाते से 99900 रुपये, 24990 रुपये व 1000 रुपये निकाल कर कुल 1 लाख 26 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार