बरेली: पीएचडी में प्रवेश को 31 अभ्यर्थियों के हुए साक्षात्कार
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में गुरुवार को पीएचडी के नौ विषयों में सीधे प्रवेश के लिए साक्षात्कार हुए। नेहरू युवा केंद्र में बने शोध निदेशालय में 64 अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया था जिसमें पहले दिन 31 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए। साक्षात्कार के बाद छात्रों को प्रवेश के लिए बुलाया जाएगा। …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में गुरुवार को पीएचडी के नौ विषयों में सीधे प्रवेश के लिए साक्षात्कार हुए। नेहरू युवा केंद्र में बने शोध निदेशालय में 64 अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया था जिसमें पहले दिन 31 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए। साक्षात्कार के बाद छात्रों को प्रवेश के लिए बुलाया जाएगा।
शुक्रवार को बचे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। विश्वविद्यालय में शोध निदेशालय की ओर से सितंबर में अलग-अलग विषयों में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए फेलोशिप व अन्य शर्तें रखी गई थीं। इसके तहत 124 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। आवेदनों की जांच में सिर्फ 64 अभ्यर्थी ही योग्य मिले।
इन अभ्यर्थियों को 9 व 10 दिसंबर को शोध निदेशालय में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। शोध निदेशक डा. सुधीर कुमार ने बताया कि नौ विषयों में प्रवेश के लिए दो दिन साक्षात्कार होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश की तिथि बतायी जाएगी।
