बरेली: 90 फीसदी छात्रों ने छोड़ दीं मिड टर्म परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में गुरुवार को स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों की मिड टर्म परीक्षाएं हुईं। परीक्षाओं का आयोजन छूटे हुए छात्रों को मौका देने के लिए किया गया लेकिन 90 फीसदी छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। सबसे ज्यादा छात्र भौतिक विज्ञान की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इसमें 230 छात्रों को परीक्षा देनी …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में गुरुवार को स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों की मिड टर्म परीक्षाएं हुईं। परीक्षाओं का आयोजन छूटे हुए छात्रों को मौका देने के लिए किया गया लेकिन 90 फीसदी छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। सबसे ज्यादा छात्र भौतिक विज्ञान की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इसमें 230 छात्रों को परीक्षा देनी थी लेकिन सिर्फ 10 ही परीक्षा देने पहुंचे। इसके अलावा अन्य विषयों में भी यही हाल रहा। कई छात्र परीक्षाएं होने के बाद भी विषय बदलवाने पहुंच रहे हैं।

नई शिक्षा नीति के तहत इस बार स्नातक प्रथम वर्ष में सेमेस्टर प्रणाली के तहत पढ़ाई हो रही है। सेमेस्टर परीक्षाओं से पहले सभी महाविद्यालयों को मिडटर्म परीक्षाएं करानी हैं। बरेली कॉलेज में 25 नवंबर से परीक्षाएं हुई थीं लेकिन काफी संख्या में छात्र परीक्षा देने से रह गए थे। इन छात्रों को 9, 10 व 11 दिसंबर को परीक्षा देनी हैं। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम भी कॉलेज के नोटिस बोर्ड के साथ वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया।

पहले दिन गुरुवार को काफी संख्या में छात्र अनुपस्थित रहे। कॉलेज से मिली जानकारी के मुताबिक भौतिक विज्ञान में 220 में से 10, बायोटेक्नोलॉजी में 26 में से 4, राजनीति शास्त्र में 165 में से 49, अर्थशास्त्र में 165 में से 20, बिजनेस कम्युनिकेशन में 117 में से 17, वनस्पति विज्ञान में 97 में से 8, भूगोल में 49 में से 34, मनोविज्ञान में 13 में से 10 छात्र ही उपस्थित हुए। मिडटर्म परीक्षाओं के बाद जनवरी में सेमेस्टर परीक्षाएं और उसके बाद वार्षिक परीक्षाएं होंगी।

संबंधित समाचार