बरेली: मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फरीदपुर, अमृत विचार। अवैध खनन करके मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक व उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। हादसा करपिया गांव के पास मोड़ पर …

फरीदपुर, अमृत विचार। अवैध खनन करके मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक व उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। हादसा करपिया गांव के पास मोड़ पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे करपिया गांव के पास से एक ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर जैसे ही करपिया मोड़ पर पहुंचा। वैसे ही बरेली की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रैक्टर चालक जगतपाल सिंह पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम गोपालपुर नगरिया अनूप थाना बिथरी चैनपुर व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ट्रक चालक सोनू पुत्र जगपाल सिंह निवासी ग्राम मानपुर चिकटिया थाना कैंट को भी चोट आई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पर भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर ट्रेक्टर चालक जगतपाल और उसके साथी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं ट्रक चालक का सीएचसी पर ही इलाज हो रहा है। उधर इलाज के दौरान जिला अस्पताल में ट्रैक्टर चालक जगतपाल ने दम तोड़ दिया। जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जगतपाल की मौत से परिवार के लोग गमगीन हैं।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले गैसगंज पुलिया के पास अवैध मिट्टी लेकर जा रही ट्राली से आरटीओ में कार्यरत एक कर्मचारी की कार ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि अवैध मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार ट्रालियां पलट भी जाती हैं। इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है।

अवैध खनन में पुलिस का हिस्सा
स्थानीय लोगों ने बताया कि खनन माफिया से पुलिस का गठजोड़ रहता है। जिस वजह से क्षेत्र में धड़ल्ले से खनन का कारोबार चल रहा है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। वहीं एक खनन माफिया ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस उन लोगों से 10 से 15 हजार रुपये तक लेती है। जिस वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। यदि पुलिस को हिस्सा न दो तो ट्रैक्टर और ट्राली सीज कर देते हैं। अधिकांश खनन माफिया मशीन से मिट्टी उतारने का काम करते हैं।

चित्र में इन दिनों अवैध खनन का कारोबार धुआंधार चल रहा है इसके एवज में चाहे किसी को जान गंवानी पड़े लेकिन राजस्व विभाग एवं जिम्मेदार उस ओर मुड़कर नहीं देखते कुछ दिन पहले नगर के गौसगंज पुलिया के पास अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रही ट्राली आरटीओ ऑफिस में निजी काम करने वाले कर्मचारी की कार में टक्कर मार दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई

बुधवार की रात्रि बुखारा रोड पर ग्राम करपिया मोड़ पर मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली बरेली से आ रहे ट्रक से जा टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए ट्रैक्टर पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें घायल अवस्था में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।

संबंधित समाचार