बरेली: स्मैक तस्कर गिरफ्तार, सभासद पति के लिए करता है काम
फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। पुलिस ने बुधवार रात एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 260 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने एक सभासद के पति व एक अन्य व्यक्ति के लिए काम करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब सभासद पति का पता लगा रही …
फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। पुलिस ने बुधवार रात एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 260 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने एक सभासद के पति व एक अन्य व्यक्ति के लिए काम करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब सभासद पति का पता लगा रही है। उधर आरोपी को जेल भे दिया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे पर रहपुरा अंडर पास पर एक युवक स्मैक बेचने के लिए आया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। घेराबंदी करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नदीम उर्फ मुन्ना निवासी बार्ड 11 कस्बा फतेहगंज पश्चिमी बताया। पुलिस ने उसके पास से 260 ग्राम स्मैक बरामद की है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कस्बे के एक सभासद के पति के कहने पर स्मैक की तस्करी करता है। साथ ही आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति का भी नाम पुलिस को बताया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर थाना फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज में कई स्मैक तस्करी के मुकदमे दर्ज है। अब पुलिस सभासद के पति और दूसरे साथी का पता लगा रही है।
जाकिर की स्मैक तस्करी टीम में है कई सभासद शामिल
पुलिस ने बताया कि सभासद पति अकेले ही स्मैक की तस्करी नहीं करता है। उसके साथ कस्बे के कई सफेदपोश लोग भी स्मैक तस्करी का काम करते हैं। इनमें से एक सभासद को दिल्ली नारकोटिक्स टीम के द्वारा 20 दिन पहले शाही रोड से पकड़ने की चर्चा जोरों पर रही थी। इस सभासद ने पुलिस में अच्छी खासी पैठ बना रखी है। बताते हैं कि तीन चार सभासदों का यह ग्रुप दूर दूर तक स्मैक की खेप भेजते है।
देहरादून पुलिस टीम ने भी की छापामारी कार्यवाही
बुधवार रात को देहरादून पुलिस ने भी नई बस्ती समेत कई मोहल्लों में स्मैक तस्करों की तलाश में छापामारी कार्यवाही की थी। लेकिन कोई भी तस्कर हाथ नही लगने के कारण पुलिस टीम को मायूस होकर लौटना पड़ा। बताते हैं कि भिटौरा रेलवे क्रासिंग के पास भी एक शातिर स्मैक तस्कर स्मैक की खेप सेल करता है।
