लखनऊ: फूड फेस्टिवल की डेट में बदलाव, अब 12 से 18 दिसंबर के बीच में होगा कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ। गोमती नदी रिवर फ्रंट पर लगने वाला फूड फेस्टिवल 5 दिसंबर को लगना था। उसकी तिथियों में परिवर्तन कर इसका आयोजन अब आने वाली 12 दिसंबर को किया जा रहा है। गोमती नदी का रिवरफ्रंट 12 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच अब फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा। फूड फेस्टिवल में जहां लखनऊ के …
लखनऊ। गोमती नदी रिवर फ्रंट पर लगने वाला फूड फेस्टिवल 5 दिसंबर को लगना था। उसकी तिथियों में परिवर्तन कर इसका आयोजन अब आने वाली 12 दिसंबर को किया जा रहा है। गोमती नदी का रिवरफ्रंट 12 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच अब फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा।
फूड फेस्टिवल में जहां लखनऊ के कबाब और मक्खन होगा। वहीं राजस्थानी चूरमा और प्याज की लजीज कचौड़ी भी मिलेगी। हैदराबाद बिरयानी भी मुंह में पानी लाने को बेकरार होगी तो अमृतसरी छोले-कुलचे भी स्टाल पर नजर आएंगे।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और पर्यटन विभाग के प्रयासों से पहले यह आयोजन दिसंबर के पहले 5 तारीख से किया जा रहा था लेकिन अब या दिसंबर के दूसरे माह की 12 दिसंबर से शुरू हो रहा है। आयोजन को भले ही भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी है ताकि हर कोई अपने परिवार के साथ रिवरफ्रंट आकर फूड फेस्टिवल का मजा उठा सके।
पढ़ें-बरेली: स्मैक तस्कर गिरफ्तार, सभासद पति के लिए करता है काम
लखनऊ के लजीज व्यंजनों के अलावा पूर्वांचल, दिल्ली, पंजाब, गुजराती और राजस्थानी खाने के स्टाल यहां पर नजर आएंगे। एफएसडीए के अधिकारी एसपी सिंह की दी गई जानकारी के मुताबिक फूड फेस्टिवल में देशभर के व्यंजन एक ही जगह पर मिलेंगे। कोशिश है कि देश के प्रत्येक राज्य के मुख्य व्यंजनों को यहां जगह मिले ताकि शहर के लोगों के लिए या इवेंट यादगार हो सके।
इसके लिए विभाग पूरी कोशिश कर रहा है। हजारों व्यंजनों के अलावा पर्यटकों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की जा रही है। संस्कृति और पर्यटन विभाग इस पर काम कर रहा है। इसका स्वरूप कैसा होगा या तो तय नहीं है लेकिन बच्चों और युवाओं को आकर्षित करने के लिए कुछ इस तरह के आयोजन करने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा विभाग की ओर से यहां पर लोगों को स्वच्छ खाना पकाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
