लखनऊ: एसजीपीजीआई में संवर्ग पुनर्गठन को लेकर बनी सहमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) की 95वीं शासी निकाय की बैठक आयोजित की गयी।बैठक के दौरान संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. गौरव अग्रवाल ने अस्पताल से संबंधित और संयुक्त निदेशक प्रो. रजनीश कुमार सिंह ने प्रशासनिक कैडर से संबंधित एजेंडा का प्रस्तुतीकरण …

लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) की 95वीं शासी निकाय की बैठक आयोजित की गयी।बैठक के दौरान संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. गौरव अग्रवाल ने अस्पताल से संबंधित और संयुक्त निदेशक प्रो. रजनीश कुमार सिंह ने प्रशासनिक कैडर से संबंधित एजेंडा का प्रस्तुतीकरण किया।

संस्थान के गैर शैक्षणिक संवर्गों के पुर्नगठन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। कुल 27 संवर्ग के कैडर पुर्नगठन पर चर्चा की गई।  मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सवंर्ग पुर्नगठन के संबंध उपयोगी सुझाव व परामर्श दिए ताकि संवर्ग पुर्नगठन को और बेहतर बनाया जा सके। बैठक के दौरान गहन और विचार-विमर्श के बाद पुर्नगठन के संबंध में सैद्धांतिक सहमति भी दी गई। उन्होंने बताया कि यह संवर्ग पुर्नगठन काफी हद तक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स), नई दिल्ली के समतुल्य है और उससे कहीं अधिक किफायती है। कैडर के पदों की गुणवत्ता को बढ़ाते हुए वित्तीय अनुशासन अपनाते हुए इसे वित्त विभाग की सहमति के लिए प्रेषित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, विशेष सचिव शुभ्रा सक्सेना, एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान, कार्यकारी कुल सचिव प्रो. अफजल अजीम सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

अब नहीं ले सकेंगे मनमाना वाहन नंबर, नई गाड़ी लेते ही जनरेट होगी संख्या

उत्तर प्रदेश में यदि आप नई गाड़ी खरीदते हैं तो अच्छा नंबर पाने के लिए अब जुगाड़ नहीं चलने वाला है। शुक्रवार शाम से नई व्यवस्था (आधार प्रमाणीकरण युक्त डीलर प्वाइंट योजना) प्रारंभ हो रही है। गाड़ी के रसीद कट्टे ही जैसे टैक्स जमा होगा नंबर स्वता ही जनरेट हो कर रसीद पर आ जाएगा।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अब नहीं ले सकेंगे मनमाना वाहन नंबर, नई गाड़ी लेते ही जनरेट होगी संख्या

संबंधित समाचार