कन्नौज: मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन, डाउनलोड कराया गया वोटर हेल्पलाइन एप
कन्नौज। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगिनीपुर, हसेरन (कन्नौज) में गुरूवार को सीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए भी कहा गया। जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार …
कन्नौज। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगिनीपुर, हसेरन (कन्नौज) में गुरूवार को सीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए भी कहा गया।
जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद में संचालित स्वीप कार्यक्रमों को बढ़ावा देने एवं मतदान हेतु जागरूक करने के लिए विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022″ के परिप्रेक्ष्य में “मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता” हेतु “स्वीप” कार्यक्रम के अन्तर्गत “मतदाता जागरूकता रैली” का आयोजन किया गया था। इसमे मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म 06 भराकर मतदाता प्रतिशत को बढ़ाने का आह्वान किया गया। कहा गया कि सब सतर्क और सजग बनें तो कोई भी वोटर वोट डालने के अधिकार से वंचित नहीं रहेगा। इस दौरान संबंधित विद्यालय के शिक्षक एवं प्राचार्य उपस्थित रहे।
कानपुर: शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर गोदाम में लगी आग, आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी
निराला नगर के एक फर्नीचर कारखाने में गुरुवार दोपहर आग लग गई। सूचना के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। तब तक कारखाने व गोदाम पूरी तरह आग की चपेट में आ गया और लाखों का माल जलकर राख हो गया। पड़ोस के एक दूसरे गोदाम तक भी आग पहुंच गई थी। लेकिन फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- कानपुर: शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर गोदाम में लगी आग, आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी
