जौनपुर: दो समुदायों में मारपीट के बाद प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर, सब्जी मंडी बंद…पीएसी तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जिले के मछलीशहर में गुरुवार को दो समुदायों में मारपीट हो गई। जिसके कारण इलाके में तनाव व्याप्त होने के मामले में पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने शुक्रवार को क्षेत्रीय पुलिस प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया है। साहनी ने पांडेय के स्थान पर अवनीश कुमार राय को पुलिस लाइन …

जौनपुर। जिले के मछलीशहर में गुरुवार को दो समुदायों में मारपीट हो गई। जिसके कारण इलाके में तनाव व्याप्त होने के मामले में पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने शुक्रवार को क्षेत्रीय पुलिस प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया है। साहनी ने पांडेय के स्थान पर अवनीश कुमार राय को पुलिस लाइन से नया प्रभारी निरीक्षक तैनात किया है।

घटना के दूसरे दिन सब्जी मंडी बंद करा दी गई है। सब्जी मंडी में लगने वाली दुकानों को रोडवेज बस स्टैंड के पास लगवाया गया है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर सब्जी मंडी में पीएसी तैनात है। पुलिस के अनुसार शाही रोड निवासी रोहित गुप्ता का भांजा राजा सुबह स्कूल जा रहा था।

उसका आरोप है कि स्कूल के पास नकाबपोश कुछ लोग पहुंचे और उसे पीटने लगे। इसकी जानकारी परिवार को हुई तो वे सब्जी मंडी में दूसरे समुदाय के व्यवसायी के घर पूछताछ करने पहुंच गए। जहां किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों समुदायों से सात लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

पढ़ें: कन्नौज: मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन, डाउनलोड कराया गया वोटर हेल्पलाइन एप

इनमें सरिता देवी की हालत गंभीरोने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना में मौके पर गए आरएसएस के नगर प्रचारक ऋषभ को चोट लगने की जानकारी होने पर स्थानीय स्वयंसेवक भी एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के बाद बाजार को बंद करवा दिया। एसडीएम ज्योति सिंह और सीओ अतर सिंह पुलिस बल के साथ बाजार में गश्त करते रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता