मुरादाबाद : बच्चे को बचाने के चक्कर में ट्रेन से कटी युवती, मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में युवती की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। कुंदरकी निवासी युवती अपनी ममेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए कटघर के भैंसिया गांव आई थी। गुरुवार शाम वह अन्य महिलाओं के साथ मंढा सिराने लाइन पार तलाब पर गई थी। वापस लौटते समय …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में युवती की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। कुंदरकी निवासी युवती अपनी ममेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए कटघर के भैंसिया गांव आई थी। गुरुवार शाम वह अन्य महिलाओं के साथ मंढा सिराने लाइन पार तलाब पर गई थी। वापस लौटते समय एक बच्चा पटरियों पर फंस गया। युवती ने उसे तो बचा लिया मगर खुद ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गवा बैठी। ट्रेन की चपेट में आकर युवती के शरीर के कई टुकड़े हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी मेवाराम मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी आशा की लगभग 12 साल पूर्व मौत हो चुकी है। परिवार में इकलौती बेटी 20 वर्षीय शशिबाला थी। 8 दिसंबर को शशी बाला की मां मेरी बहन कविता पुत्री ओमप्रकाश निवासी भैंसिया की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए शशिबाला भी अपने पिता के साथ मामा के घर आई थी। गुरुवार की शाम वह महिलाओं के साथ मंढा सिराने लाइन पार स्थित तालाब पर गई थी।
वापस लौटते समय गांव के आनंद प्रकाश का 3:30 बजे बेटा आरव पटरियों में फस गया। तभी ट्रेन आ गई। यह देख शशिबाला आरव को बचाने दौड़ पड़ी। उसने आरव को तो पटरी के बीच में लिटा दिया लेकिन खुद का बचाव नहीं कर सकी। पूरी ट्रेन और और शशि वाला के ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में आरव मामूली रूप से चोटिल हुआ है। जबकि शशिबाला का शरीर कई टुकड़ों में बट गया। उसका एक पैर भी ट्रेन में उलझ कर चला गया। काफी ढूंढने के बाद भी उसके पैर का सुराग नहीं मिल सका। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
