बाराबंकी: दो घरों से नकाबपोशों ने उड़ाया लाखों का माल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। व्यवसायी समेत दो घरों में अज्ञात चोरों ने नकाब लगाकर करीब 3 लाख का सामान व नगदी उठा ले गए। इसी पंचायत में एक दिन पूर्व दो घरों में सेंध काट कर 10 लाख का नुकसान चोरों ने किया था। ताबड़तोड़ घटनाओं से इलाके के लोग अपने जान माल को लेकर खौफ जदा हैं। …

बाराबंकी। व्यवसायी समेत दो घरों में अज्ञात चोरों ने नकाब लगाकर करीब 3 लाख का सामान व नगदी उठा ले गए। इसी पंचायत में एक दिन पूर्व दो घरों में सेंध काट कर 10 लाख का नुकसान चोरों ने किया था। ताबड़तोड़ घटनाओं से इलाके के लोग अपने जान माल को लेकर खौफ जदा हैं।

थाना जहांगीराबाद इलाके में चोरी की घटनाएं बदस्तूर जारी है। बुधवार की रात ग्राम हाजिहार निवासी दो सगे भाइयों अजय कुमार व राजकुमार के घर सेंध काटकर करीब 10 लाख का बड़ा नुकसान किया था। इसके ठीक अगली रात गुरुवार की रात इसी पंचायत के टेरा दौलतपुर में दो घरों को निशाने पर लेते हुए अज्ञात चोरों ने दीवाल काटकर करीब 3 लाख रुपयों का नुकसान किया।

यहां के दाल व्यवसायी शिवबालक ने बताया कि पड़ोसी मौजीलाल के खंडहर पड़े घर मे घुस कर नकब लगा दी। महिलाओं के कीमती सोने चांदी के गहने तांबा फूल पीतल के बर्तन समेत नगदी गृहस्थी उठा ले गए। दूसरी घटना इसी गांव के जमालुद्दीन के घर हुई। यहां भी सेंध लगाकर नगदी गहने मेंथा आयल बर्तन अनाज समेत सारा सामान उठा ले गए दोनों पीड़ितों ने बताया कि करीब तीन लाख का नुकसान हो गया। है। पुलिस को घटना की तहरीर दी दी है। लेकिन मुकदमा पंजीकृत नहीं किया जा सका है।

पढ़ें- जौनपुर: दो समुदायों में मारपीट के बाद प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर, सब्जी मंडी बंद…पीएसी तैनात

गस्त की जगह बिस्तर पर पुलिस

थाना जहांगीराबाद शहर से सटा है। कार्यालय से महज 7 किलोमीटर की दूरी होने से यहां का स्टाप गस्त के नाम पर तो निकलता है लेकिन हकीकत में शहर स्थित अपने आवास पर बिस्तर पर चले जाते हैं। थाना इलाके राम भरोशे रहता है। गस्त के अभाव में चोर बेखौफ होकर घटनाओ को अंजाम देते है। चोरी की घटनाओं के पीड़ितों ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बजाय चोरों का पता लगाने की बात कहकर थाने से लौटा दिया जाता है।

दुबारा संपर्क करने पर जांच चल रही है कि बात बता कर कहा जाता है जरूरत पड़ने पर आपको बुलाया जाएगा इस तरह घटनाओ को दफन कर दिया जाता है। पुलिस की इस नीति से चोर और ज्यादा निडर हो गए है।

संबंधित समाचार