बरेली: चुनावी पोस्टरों से पटा शहर, मेयर के आदेश पर हटाए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही शहर अवैध पोस्टर और होर्डिंगों से पट गया। चुनाव में टिकट के दावेदारों ने नव निर्मित पुल छोड़े और न ही शहर में कोई दीवार और पोल छोड़ा। कई बार तो लगे यह अवैध होर्डिंग और पोल हादसों का कारण भी बनते है। मगर शुक्रवार को मेयर …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही शहर अवैध पोस्टर और होर्डिंगों से पट गया। चुनाव में टिकट के दावेदारों ने नव निर्मित पुल छोड़े और न ही शहर में कोई दीवार और पोल छोड़ा। कई बार तो लगे यह अवैध होर्डिंग और पोल हादसों का कारण भी बनते है। मगर शुक्रवार को मेयर डॉ. उमेश गौतम के आदेश पर इन अवैध होर्डिंग और पोलों को हटाने का अभियान चलाया गया। जिसे अतिक्रमण प्रभारी जयपाल पटेल की देखरेख में चलाया जा रहा है।

सैटेलाइट पुल से की गई शुरूआत
नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम शुक्रवार को सबसे पहले सैटेलाइट पहुंची। यहां पर ओवरब्रिज पर लगे सभी अवैध होर्डिंग और बैनर और पोस्टरों को फाड़ दिया। साथ ही साथ सैटेलाइट बस स्टेंड समेत चौराहे पर भी जितने अवैध होर्डिंग्स लगे थे उन्हें भी फाड़कर फेंक दिया गया। यह अभियान अभी भी जारी है।

गांधी उद्यान, चौकी चौराहा होते चौपुला तक होगी कार्रवाई
अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को सैटेलाइट बस अड्डे, चौराहे और पुल से लेकर गांधी उद्यान, चौकी चौराहा होते हुए चौपुला तक लगे सभी अवैध होर्डिंग्स को हटाने का निर्देश मिला है। शाम तक इन जगहों पर लगे सभी अवैध होर्डिंग्सों को हटा दिया जाएगा।

कुछ जगहों पर विरोध का भी करना पड़ा सामना
अभियान के दौरान कुछ जगहों पर टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। पोस्टर हटाने के दौरान कुछ समर्थकों ने नाराजगी भी जताई। मगर टीम बिना रूके अपना काम करती रही। जिसकी वजह से उन्हें कुछ विरोध का भी सामना करना पड़ा। हांलाकि शाम तक शहर से सभी अवैध होर्डिंगों को हटा दिया जाएगा।

यह भी पढ़े-

बरेली: स्मैक तस्कर गिरफ्तार, सभासद पति के लिए करता है काम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज