बरेली: बदायूं रोड पर बन रहे नाले का मेयर ने किया निरीक्षण, ठेकेदार को जमकर लगाई फटकार
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को मेयर डॉ. उमेश गौतम बदायूं रोड स्थिति करगैना पर बन रहे नाले का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निर्माण के दौरान मिली खामियों पर उन्होंने ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही जल्द से जल्द खमियों को सुधारने के निर्देश दिए। नाला नहीं बन रहा था …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को मेयर डॉ. उमेश गौतम बदायूं रोड स्थिति करगैना पर बन रहे नाले का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निर्माण के दौरान मिली खामियों पर उन्होंने ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही जल्द से जल्द खमियों को सुधारने के निर्देश दिए।
नाला नहीं बन रहा था सीधा
दरअसल, मेयर उमेश गौतम शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे करगैना पहुंचे। करगैना में बन रहे नाले के निरीक्षण के दौरान देखा कि नाले का सीधा निर्माण होने की जगह वह टेड़ा-मेड़ा बनाया जा रहा था। जिस पर मेयर ने ठेकेदार समेत निर्माण विभाग के अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। साथ ही कहा कि नाले को जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में उन्होंने कार्रवाई की बात कही है।

मणिनाथ मंदिर परिसर में मेयर ने लगाई झाड़ू
मेयर डॉ. उमेश गौतम शुक्रवार को नाले का निरीक्षण करने से पहले मणिनाथ मंदिर परिसर पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्थानीय पार्षद, स्थानीय लोगों और सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान के अतर्गत झाड़ू लगाई। हांलाकि वो बात अलग थी कि सड़क पहले से ही साफ थी। जिसकी वजह से उन्हें सफाई करने में ज्यादा दिक्कत नहीं उठानी पड़ी।
यह भी पढ़े-
