रायबरेलीः न्यायालय के आदेश पर हुई जांच, विकास कार्यों में मिली अनियमितता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत नुनैरा के ग्रामीणों की तरफ से पूर्व प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की अनियमितता की शिकायत न्यायालय में की थी। न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी व उनकी टीम ने नुनैरा पहुंचकर शिकायतों की जांच की जिसमे घपला मिला …

रायबरेली। विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत नुनैरा के ग्रामीणों की तरफ से पूर्व प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की अनियमितता की शिकायत न्यायालय में की थी। न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी व उनकी टीम ने नुनैरा पहुंचकर शिकायतों की जांच की जिसमे घपला मिला है।

नुनैरा निवासी शिकायतकर्ता अंजनी कुमार कुशवाहा, राम किशुन, ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामानन्द जायसवाल व जांच अधिकारियों को बताया कि उनकी ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान सुनीता कुशवाहा व ग्राम पंचायत अधिकारी सैफाली जायसवाल ने उनकी ग्राम पंचायत में फर्जी तरीके से नाली व खडिंजों के निर्माण, इंडिया मार्का नलों की मरम्मत व रिबोर, नाली आदि के नाम पर बिना काम कराए ही भुगतान निकाल लिया है।

स्ट्रीट लाइटों की स्थापना व मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए का फर्जी तरीके से निकाल लिए गए हैं। पुराने खड़िंजों को नया निर्माण दिखाकर भी लाखों रुपए निकाल लिए गए हैं । उनकी ग्राम पंचायत में 28 लाख की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है जो पूरी तरह से मानक विहीन और अधूरा है लेकिन पूरा भुगतान निकाल लिया गया है।

पंचायत भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों का भुगतान भी आजतक नहीं किया गया। इस तरह उनकी ग्राम पंचायत में लगभग तीन करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता की गई है । जांच टीम ने सभी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण किया । जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामानन्द जायसवाल ने बताया कि जांच के दौरान शिकायतकर्ताओं की सभी शिकायतें सही पाई गई है । बड़े पैमाने पर सरकारी धन बिना काम कराए ही निकाला गया है। जांच रिपोर्ट न्यायालय को सौंप दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

संबंधित समाचार