अयोध्या: भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या, महिला समेत पांच घायल
अयोध्या। जिले के तारुन में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद में दो पटीदारों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी से वार कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घटना में महिला समेत पांच लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसएसपी के घटनास्थल पर …
अयोध्या। जिले के तारुन में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद में दो पटीदारों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी से वार कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घटना में महिला समेत पांच लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसएसपी के घटनास्थल पर निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल आरोपी फरार है।
मामला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरौली का है। मृतक की पहचान रघुनाथ (70) वर्ष के रूप में हुई। उसके पुत्र शिवराम यादव ने बताया कि विवादित जमीन पर विपक्षी रामसुख की ओर से जबरियन कब्जा किया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर विपक्षी लुदुर, राम सुख यादव, प्रदीप यादव पुत्र हौसिला यादव, लक्ष्मण यादव, विनोद यादव पुत्र लुदुर यादव, राम लग्न पुत्र अगनू, गंगाराम यादव व सीताराम पुत्र राम लगन और राम लग्न की पत्नी ने शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे लाठी, डंडे कुल्हाड़ी व फावड़े आदि से परिवार पर अचानक हमला कर दिया।
विपक्षियों ने पिता रघुनाथ की लाठियों से इस कदर पिटाई किया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई नन्दलाल, शिवदास व पुत्र रोशन यादव, मां उर्मिला, दादी राजपति 90 वर्ष की पिटाई कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तारुन में भर्ती कराया।
पढ़ें: सहारनपुर: हैदरपुर वेटलैंड को मिली रामसर साइट की मान्यता
जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हत्या की सूचना पर एसएसपी शैलेश पांडे, एस पी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर और क्षेत्राधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने एसओ हैदरगंज व तारुन पुलिस के साथ करीब एक घण्टे तक घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों से विवादित जमीन के बारे में जानकारी भी ली। प्रथम पक्ष के रघुनाथ पुत्र निवर द्वितीय पक्ष के रामसुख पुत्र स्वर्गीय हौसला के मध्य ग्राम समाज की जमीन पर घूर फेंकने व जमीन पर दीवार बनाने के विवाद के चलते मृतक के पुत्र की तहरीर पर धारा 147,148, 302, 323, 308, 452, 504 व 506 आईपीसी पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। मृतक की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। राकेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी, मिल्कीपुर
