लखनऊ: टमाटर के साथ अन्य हरी सब्जियों के दामों में आई गिरावट, जानें आज का रेट
लखनऊ। मंडियों में बीते दिनों टमाटर अपने बढ़े रेट के चलते हैं काफी चर्चा में रहा लेकिन अब मंडियों में हल्द्वानी से खेप पहुंचते ही टमाटर अपने बढ़े रेटों से औंधे मुंह गिरना शुरू हो गया है। आपको बता दें अब टमाटर के रेटों में कमी आती जा रही है। ₹80 का आंकड़ा पार कर …
लखनऊ। मंडियों में बीते दिनों टमाटर अपने बढ़े रेट के चलते हैं काफी चर्चा में रहा लेकिन अब मंडियों में हल्द्वानी से खेप पहुंचते ही टमाटर अपने बढ़े रेटों से औंधे मुंह गिरना शुरू हो गया है। आपको बता दें अब टमाटर के रेटों में कमी आती जा रही है। ₹80 का आंकड़ा पार कर चुका टमाटर अब अपने आधे दामों में पहुंच चुका है। टमाटर का भाव फुटकर मंडी में 40 से 50 रुपए किलो रह गया है।
करीब 15 दिनों में देसी टमाटर की खेती लोकल मंडी से पहुंचना शुरू हो जाएगी। ऐसे लाल पड़ा टमाटर अब शांत होता जाएगा। सब्जियों का भी रेट करीब-करीब गिर गया है। कारोबारियों की मानें तो अब सब्जियों में लंबे समय तक इस चिंता रहेगी और भाव भी कम रहेंगे।
बता दें एक तो सहालग अब अपने अंतिम चरण पर है। साथ ही लोकल समेत अन्य मंडियों का माल बहुत मात्रा में पहुंचना शुरू हो गया है। इसी का नतीजा है कि अब लगातार सब्जियों के भाव में गिरावट आ रही है। नरही सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता शुभम रावत का कहना है कि अब सब्जियों के भाव सामान्य रहेंगे।
मंडी सचिव संजय सिंह की जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी का टमाटर आने से रेटों में राहत होती जाएगी। अन्य मंडियों का भी माल धड़ाधड़ गिरने लगा है। लोकल हरी सब्जियों का बाजार भी खुल चुका है। इसी माह के अंत तक देसी टमाटर समेत अन्य सब्जियां बाहर आ जाएंगी। इससे रेट गिरना तय है। आगामी दिनों में भाव और कम होंगे। अब भाव लगातार घटने के साथ ही स्थिर रहेंगे।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: 14 और 15 दिसंबर को होगी जनपद स्तरीय अंडर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को करना होगा पंजीकरण
फुटकर मंडी में सब्ज़ी प्रति किलो
- फुटकर मंडी
- सब्जियां पहले अब
- टमाटर – 80 से 90 40 से 50
- आलू नया – 30 20
- आलू पुराना – 25 20
- हरी मटर – 100 से 120 60
- गोभी – 30 20 प्रति पीस
- पात गोभी – 30 से 35 20 प्रति पीस
- लौकी – 50 35 से 40
- पालक देशी 40 से 50 20 से 25
- करेला – 80 60
- अदरख – 60 30 से 40
- प्याज – 40 30
- नोट : भाव प्रति किलो में।
