अपने मत का दान किसी महादान से कम नहीं: अविनाश कुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। जिसमें खड़े होकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, अपर जिलाधिकारी वन्दना त्रिवेदी और नगर मजिस्टेट डॉ. सदानन्द गुप्ता ने फोटो खिचवाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि अपने मत का दान किसी …

हरदोई। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। जिसमें खड़े होकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, अपर जिलाधिकारी वन्दना त्रिवेदी और नगर मजिस्टेट डॉ. सदानन्द गुप्ता ने फोटो खिचवाई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि अपने मत का दान किसी महादान से कम नहीं इसके माध्यम से हम एक सुनहरे भविष्य की आधारशिला रखते है। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं का जागरूक होना आवश्यक है।

पढ़ें: हरदोई: बीएसए पर लगा वित्तीय अनियमितता का आरोप विशेष सचिव ने मांगा स्पष्टीकरण

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी व नगर मजिस्टेट ने भी मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों से अपील की कि आगामी विधान सभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान केन्द्रो पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

हरदोई: घर से निकली दो सगी बहनें 12 घंटे बाद लौटी, पुलिस ने ली राहत की सांस

पाली थाना क्षेत्र के सलौनी गांव से माता-पिता के अनुपस्थित में घर से नानी के गांव के लिए निकली दो सगी बहनें 12 घंटे बाद सकुशल घर लौट आई। दोनों बच्चों के घर लौटने से परिजन और ग्रामीण खासे खुश दिखाई दिए। वहीं पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी, जिसके चलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बच्चों से उनके घर से जाने की वजह पता की। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के सलौनी गांव के दलित बृजेश धानुक अपनी पत्नी के साथ बुधवार को बाहर कहीं चले गए थे, बृजेश घर में अपनी मां के सहारे अपनी दोनों बेटियों 10 वर्षीय सरस्वती और 6 वर्षीय गौरी को छोड़ गए थे। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार