बरेली: चौधरी तालाब रेल क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की मांग
बरेली, अमृत विचार। चौधरी तालाब रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोग इज्जतनगर रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे और डीआरएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। बताया कि क्रॉसिंग के पास कई स्कूल और कॉलेज हैं, जहां आने-जाने वाले छात्रों के लिए ओवरब्रिज एक मात्र रास्ता है। मौजूदा वक्त में जिसकी हालत …
बरेली, अमृत विचार। चौधरी तालाब रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोग इज्जतनगर रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे और डीआरएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। बताया कि क्रॉसिंग के पास कई स्कूल और कॉलेज हैं, जहां आने-जाने वाले छात्रों के लिए ओवरब्रिज एक मात्र रास्ता है। मौजूदा वक्त में जिसकी हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। वहीं पुल पर कई गड्ढे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का अनुमान लगाया जा सकता है।
ज्ञापन में कहा गया कि चौधरी तालाब रेलवे फाटक बंद हो जाने के कारण आस-पास की जनता को आए दिन काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फाटक से ट्रेन गुजरने के दौरान कई बार लोग जल्दबाजी में गुजरने की कोशिश भी करते हैं जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
फाटक के दोनों तरफ प्राचीन धार्मिक स्थल भी हैं। लिहाजा लोगों को धार्मिक स्थलों में जाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस दौरान समाजसेवी गोविंद सैनी, सछास नेता फैज मोहम्मद, मोहर सिंह लोधी, इकबाल, शिवम प्रजापति, जमील सकलैनी, संतोष आदि मौजूद रहे।
