प्रदेश में बढ़ा कोरोना का संक्रमण, चौबीस घंटे में मिले 16 नए मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16 नये मामले आये हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। नौ दिसंबर को कोविड के 9 नये मामले आये थे, इससे …

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16 नये मामले आये हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। नौ दिसंबर को कोविड के 9 नये मामले आये थे, इससे पहले आठ दिसंबर को 10, सात दिसंबर को नौ व छह दिसंबर को 10 मामले आये थे।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते एक दिन में कुल 1,85,749 सैम्पल की जांच की गयी है, जिसमें कोरोना संक्रमण के 16 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 8,91,82,189 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में दो व अब तक कुल 16,87,465 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के कुल 139 एक्टिव मामले हैं। कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। प्रदेश में बीते एक दिन में 15,46,010 खुराक दी गयी। प्रदेश मंे बीते दिन पहली खुराक 11,69,76,241 व दूसरी डोज 5,68,99,058 लगायी गयी है। बीते दिन कुल 17,38,75,299 कोविड खुराक दी गयी है।

सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बांटे गए कंबल

लखनऊ में कड़ाके की ठंड के बावजूद सरकारी अस्पतालों में मरीजों के तीमारदारों को रैन-बसेरा में गरम कंबल नहीं बांटे गए। जिससे लोग ठंठ में ठिठुरने व फर्श पर ही सोने को मजबूर हो रहे थे। महीने पहले अस्पताल में मरीजों को एडमिट कराने के लिए दूर-दराज से आने वाले लोगों को अपनी सॉल या ओढ़नी के कारण ही काम चलाना पड़ रहा था। मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन व डॉक्टरों से शिकायतें भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद दैनिक अमृत विचार से लोगों ने अपनी परेशानी बताई तो कई अस्पतालों की जमीनी हकीकत देखने के बाद सही पाया गया।

यह भी पढ़ें:-मिशन 2022: भाजपा कई विधायकों की जगह सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने की कर रही तैयारी

संबंधित समाचार