बरेली: पूर्व विधायक के बेटे को गोली मारने वाले को भेजा जेल
गुलड़िया। पूर्व विधायक के पुत्र को गोली मारने वाले आरोपित तुलाराम को पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि 8 दिसंबर को पूर्व विधायक श्यामबिहारी सिंह के गांव में भंडारा चल रहा था । भंडारे में पूर्व विधायक के पुत्र रामसिंह दावत खाने गये थे। वहां शाम …
गुलड़िया। पूर्व विधायक के पुत्र को गोली मारने वाले आरोपित तुलाराम को पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि 8 दिसंबर को पूर्व विधायक श्यामबिहारी सिंह के गांव में भंडारा चल रहा था । भंडारे में पूर्व विधायक के पुत्र रामसिंह दावत खाने गये थे। वहां शाम 7 के करीब अचानक गोली चली और रामसिंह के लग गई। उन्हें गंभीर हालत में बरेली ले जाया गया।
परिवार वालों ने किसी से कोई दुश्मनी न होने की बात कही थी। बस मामले की अज्ञात हमलावर के खिलाफ तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
बताते हैं हिरासत में तोलाराम भी था जिससे पूछताछ की गई तो उसने अपने तमंचे में कारतूस डालते समय अचानक गोली चलने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उसका इरादा गोली मारने का नहीं था। अचानक गोली चलने से हादसा हो गया।
