बरेली: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, बेटी की मौत
नवाबगंज, अमृत विचार। बेटी को दवा दिलाकर वापस आ रहे युवक की बाइक में टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और उसकी बेटी घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवकी हालत गंभीर बताई जा रही है। …
नवाबगंज, अमृत विचार। बेटी को दवा दिलाकर वापस आ रहे युवक की बाइक में टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और उसकी बेटी घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जहानाबाद क्षेत्र के गांव अमखड़िया निवासी मोहम्मद आरिफ अपनी बेटी आफरीन (12) को दवा दिलाने के लिए बरेली गया था। शुक्रवार को बेटी को दवा दिलाने के बाद वापस घर आ रहा था। इसी दौरान हाईवे पर नये पुल के पास पीछे से तेज गति से आ रहे टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही पिता पुत्री बाइक से दूर जा गिरे। वहीं चालक टैंकर लेकर भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटी और पिता को सीएचसी पर भेजा। जहां डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आरिफ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बेटी की मौत से आरिफ की पत्नी का रो रोकर बुराहाल है।
