अखिलेश यादव आज ले रहे पार्टी कार्यालय पर आगामी चुनाव को लेकर अहम बैठक
लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर विपक्षी विपक्षी पार्टियों में सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं, यही वजह है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज शनिवार 11 दिसंबर को अपनी पार्टी की सेना को मूल मंत्र देंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला, महानगर व विधानसभा अध्यक्षों की अहम बैठक अपने प्रदेश कार्यालय पर …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर विपक्षी विपक्षी पार्टियों में सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं, यही वजह है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज शनिवार 11 दिसंबर को अपनी पार्टी की सेना को मूल मंत्र देंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला, महानगर व विधानसभा अध्यक्षों की अहम बैठक अपने प्रदेश कार्यालय पर बुलाई है जहां वह बैठक ले रहे हैं। इसमें अखिलेश यादव अपनी टीम की चुनाव तैयारियां रखने के लिए साथ ही संगठन को नए सिरे से धार देंगे। वह चुनाव में भाजपा से लड़ने के लिए अपनी सेना का मनोबल बढ़ाएंगे।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एक साथ कई मोर्चे पर काम कर रहे हैं। अखिलेश अपनी पार्टी के लिए प्रचार के दौरान जनता के मूड को देखते हुए चुनाव के लिए एजेंडा भी सेट कर रहे हैं, वहीं दूसरी पार्टियों के बड़े नेताओं को भी पार्टी में शामिल करा रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा व जयंत चौधरी की रालोद के साथ पहले ही समझौता कर चुके हैं।
पढ़ें- लखनऊ: 24 घंटे प्रदेश को बिजली देने के लिए पावर कारपोरेशन तैयार
अब संगठन को कसने के लिए शनिवार को यानी आज प्रदेशभर के जिला, शहर व विधानसभा अध्यक्षों की बैठक पार्टी कार्यालय पर बुलाई गई है। इसमें सपा अध्यक्ष जिला, विधानसभा व ब्लॉक कमेटी के गठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। विधानसभा सेक्टर कमेटियों व बूथ कमेटियों के गठन की विस्तृत जानकारी भी सपा मुखिया अखिलेश लेंगे। सपा अध्यक्ष बंद करो प्रत्येक विधानसभा में जोड़े गए व काटे गए मतदाताओं की प्रगति की भी जानकारी अपनी टीम से लेंगे।
इतना ही नहीं प्रत्येक जिले व महानगर में फ्रंटल संगठन की क्या स्थिति है इसकी समीक्षा भी करेंगे। सपा अध्यक्ष अपनी टीम को यह भी बताएंगे कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से किस तरह सतर्क रहकर काम करना है। इंटरनेट मीडिया पर चल रही अफवाहों की जानकारी तत्काल प्रदेश की टीम को देने के निर्देश भी सपा मुखिया देंगे।
