राजधानी में इस साल भी कोरोना के चलते NBRI और CSIR नहीं लगाएगा पुष्प प्रदर्शनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बीते कोरोना के 2 साल बाद इस साल भी दक्षिण अफ्रीका से आए कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के चलते इस बार लखनऊ के राष्ट्रीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) में हर वर्ष लगने वाली गुलदावदी-कोलियस और गुलाब-ग्लेडियोलस की पुष्प प्रदर्शनी इस साल भी दोनों विभागों ने …

लखनऊ। बीते कोरोना के 2 साल बाद इस साल भी दक्षिण अफ्रीका से आए कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के चलते इस बार लखनऊ के राष्ट्रीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) में हर वर्ष लगने वाली गुलदावदी-कोलियस और गुलाब-ग्लेडियोलस की पुष्प प्रदर्शनी इस साल भी दोनों विभागों ने कोरोना के चलते नहीं लगाने का फैसला लिया है‌। 2020 में भी करोना काल के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। इस बार भी ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए उसे टाल दिया गया है।

एनबीआरआई के गार्डन ब्लॉक में प्रतिवर्ष दिसंबर के दूसरे सप्ताह में गुलदावरी (क्राइसेंथिमम) और कोलियस के फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाती रही है। इसके अलावा जनवरी के तीसरे हफ्ते में गुलाब और ग्लेडियोलस की विभिन्न जातियों की पुष्प प्रदर्शनी लगाई जाती है। इन दोनों ही प्रदर्शनी यों का लोग साल भर इंतजार करते हैं। इन दोनों पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की अलग-अलग प्रजातियों की प्रतियोगिता भी करवाई जाती है जिसमें एक सामान्य व्यक्ति से लेकर बड़े-बड़े संस्थान तक प्रतिभाग करते हैं। 2020 में भी कोरोना काल के चलते प्रदर्शनी स्थगित की गई थी।

एनबीआरआई के निदेशक प्रोफेसर इसके बारे बारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के लगातार नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं। इसके अलावा मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। हमारी पुष्प प्रदर्शनी में शहर के साथ साथ बाहर से भी लोग शामिल होते हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा देखते हुए हमने इस साल किसी भी प्रदर्शनी के न लगाने का निर्णय लिया है। प्रोफेसर बारीक के अनुसार, 2022 में लगने वाली बोगनविलिया प्रदर्शनी भी स्थगित की जा रही है‌। इसे पहली बार लगाया जा रहा था।

पढ़ें- अयोध्या: फार्मासिस्टों ने दो घंटे का किया कार्य बहिष्कार, जानें क्यों?

एनबीआरआई का पूर्व नाम राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान (एनबिजी) था। एनबीजी का स्थापना दिवस 13 अप्रैल को मनाया जाता था। इसे 1953 में सीएसआईआर द्वारा अधिग्रहित करने के बाद इसे एनबीआरआई का नाम दिया गया। तब से संस्थान का स्थापना दिवस 25 अक्टूबर को मनाया जाने लगा। नेशनल बोटैनिकल गार्डन की स्थापना दिवस के संस्मरण में संस्थान द्वारा वर्ष 2018 और 2019 को 11 से 13 अप्रैल को स्टूडेंट्स साइंस फेस्टिवल मनाया गया।

इसके बाद 13 अप्रैल 2020 को पहली बार बैगन बिलिया फेस्टिवल का आयोजन किया जाना था, लेकिन या फेस्टिवल महामारी की भेंट चढ़ गया। विभाग के प्रोफेसर बारिक ने बताया कि बोगनविलिया बसंत ऋतु में खिलता है। इस कारण भी इसे अप्रैल में मनाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन 2022 में भी कोविड-19 से बोगनविलिया फेस्टिवल भी नहीं मनाया जा सकेगा।

संबंधित समाचार