इजराइल के पूर्व PM बेंजामिन नेतन्याहू से मिलीं उर्वशी रौतेला, दिया ये यादगार तोहफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों इजराइल में है। उर्वशी मिस यूनिवर्स 2021 पेजेंट को जज करने के लिए गई है। उर्वशी और उनके परिवार को इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israel Former PM Benjamin Netanyahu) ने आमंत्रित किया। उर्वशी ने बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। उर्वशी ने बेंजामिन नेतन्याहू से …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों इजराइल में है। उर्वशी मिस यूनिवर्स 2021 पेजेंट को जज करने के लिए गई है। उर्वशी और उनके परिवार को इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israel Former PM Benjamin Netanyahu) ने आमंत्रित किया। उर्वशी ने बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। उर्वशी ने बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की तस्वीर भी साझा की है। उर्वशी ने बेंजामिन नेतन्याहू को ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ गिफ्ट की। उर्वशी ने उन्हें कुछ हिंदी शब्द ‘सब शानदार और सब बढ़िया’ भी सिखाये। उर्वशी ने इस दौरान उनसे इजराइली भाषा भी सीखी।

पढ़ें- बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान को सऊदी अरब में मिला खास सम्मान

अभिनेत्री ने बताया कि इस मुलाकात में दोनों ने एक-दूसरे को अपने देश की राष्ट्रीय भाषा भी सिखाई। उर्वशी का यह इजरायल दौरा, प्रतिष्ठ‍ित अंतराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट, मिस यूनिवर्स 2021 के सिलसिले में था। उन्हें इस ब्यूटी कंटेस्ट में बतौर जूरी मेंबर आमंत्र‍ित किया गया था।

तस्वीरें शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा कि मुझे और मेरे परिवार को आमंत्रित करने के लिए पूर्व इसराइल के प्रधान मंत्री का धन्यवाद…मेरी भागवत गीता: एक उपहार तब शुद्ध होता है जब वह दिल से सही व्यक्ति को सही समय पर और सही जगह पर दिया जाता है, और जब हम बदले में कुछ नहीं की उम्मीद करते हैं।

ये भी पढ़ें- Kat-Vicky Haldi Photos: हल्दी सेरेमनी में केट ने विक्की को जमकर लगाई हल्दी, देखें…

संबंधित समाचार