मुरादाबाद: लापता बच्चे की मिली लाश, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद के थाना ठाकुरदुरा इलाके के गांव राजपुर से लापता हुए 13 वर्षीय बच्चे की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने घटना के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गांव राजपुर के निवासी सुरेना का 13 साल का बेटा नेतिक दो दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद के थाना ठाकुरदुरा इलाके के गांव राजपुर से लापता हुए 13 वर्षीय बच्चे की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने घटना के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
गांव राजपुर के निवासी सुरेना का 13 साल का बेटा नेतिक दो दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गया था। परिवार वालो ने उसकी काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। परिवार वालों की शिकायत पर जब एक युवक को पकड़ कर उससे पूछताछ की गई तो उसने पूरा घटना क्रम पुलिस को बताते हुए कहा वह गलत काम के इरादे से नैतिक को अपने साथ जंगल में ले गया था।
जब उसने शोर मचाया तो उसने नैतिक की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले युवक जवाहर हुसैन की निशानदेही पर बच्चे नैतिक की लाश जंगल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई हैं। बच्चे की लाश मिलने से घर पर आफत का पहाड़ टूट गया है।
यह भी पढ़े-
ओमीक्रॉन का बढ़ता खतरा: मुंबई में धारा-144 लागू, फिर भी तिरंगा रैली को लेकर जिद पर अड़ी AIMIM
