मुरादाबाद: पति की पिटाई से गर्भस्थ शिशु की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नागफनी थाना क्षेत्र के नवापुरा में पति की पिटाई से गर्भवती महिला की हालत खराब हो गई। डिप्टी गंज चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसमें मृत शिशु को जन्म दिया। परिजनों ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नागफनी थाना क्षेत्र के नवापुरा में पति की पिटाई से गर्भवती महिला की हालत खराब हो गई। डिप्टी गंज चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसमें मृत शिशु को जन्म दिया। परिजनों ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर नागफनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

नागफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवाबपुरा घोसियान निवासी नोशे से खलीफा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी फरजाना का निकाह करीब ढाई साल पूर्व घोसी की पुलिया निवासी सलमान के साथ किया था। आरोप है कि सलमान शराब पीने का आदी है। करीब 1 साल पूर्व फरजाना ने बेटी को जन्म दिया था।

इलाज के अभाव में 18 दिन बाद ही उसकी मौत हो गई थी। बेटी का घर न टूटे इसलिए परिजनों ने उस समय कोई कार्यवाही नहीं की थी। मायके वालों के अनुसार सलमान ने देर रात गर्भवती फरजाना को जमकर पीटा। पेट पर लात मारी और सीढ़ियों से घसीटता हुआ नीचे लाया। इससे पर जाने की हालत बिगड़ गई।

जानकारी पर पहुंचे भाई नाचे ने उसे डिप्टी गंज चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर रात बड़े ऑपरेशन से उसने मृत शिशु को जन्म दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को दोपहर सलमान पत्नी को देखने पहुंचा तो मायके वाले भड़क गए और उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दे दी।

नागफनी एसएचओ जयप्रकाश ने बताया की आरोपी सलमान को हिरासत में ले लिया गया है। फरजाना के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े-

मुरादाबाद: लापता बच्चे की मिली लाश, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार