रायबरेलीः प्रेमी की शादी रुकवाने कोतवाली पहुंची युवती, जानें फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/रायबरेली। प्रेमी युवक द्वारा धोखा देने पर एक युवती कोतवाली पहुंच गई। युवती ने तहरीर देकर युवक की बेवफाई और उसकी होने जा रही दूसरी शादी को रोकने की गुहार लगाई है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक गांव की रहने वाली एक युवती का कहना है कि पड़ोस के गांव गुरुदत्त पांडेय का …

ऊंचाहार/रायबरेली। प्रेमी युवक द्वारा धोखा देने पर एक युवती कोतवाली पहुंच गई। युवती ने तहरीर देकर युवक की बेवफाई और उसकी होने जा रही दूसरी शादी को रोकने की गुहार लगाई है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक गांव की रहने वाली एक युवती का कहना है कि पड़ोस के गांव गुरुदत्त पांडेय का पुरवा निवासी एक युवक से उसका एक साल से प्रेम संबंध हैं। युवक ने उससे शादी का वादा करके शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। अब युवक दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है।

प्रेमी की शादी की जानकारी मिलने पर युवती कोतवाली पहुंची और उसने एक तहरीर दी है । जिसमे युवती ने अपने प्रेमी की वादाखिलाफी की शिकायत लिखकर उसकी शादी रोकवाने की गुहार पुलिस से लगाई है । कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पत आरोपित युवक को बुलवाया गया है । उभयपक्षों के मध्य वार्ता करके मामले के निपटारे का प्रयास किया जाएगा।

रायबरेली के 63 गांवों से होकर गुजरेगी दुनिया की सबसे लंबी गैस पाइप लाइन

देश में रसोई गैस की आपूर्ति को आसान बनाने और गैस टैंकरों की आवाजाही को बंद करने के लिए गुजरात के कांडला बंदरगाह से गोरखपुर तक एलपीजी गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। दुनिया की सबसे बड़ी यह गैस पाइप लाइन करीब 2757 किमी लंबी होगी जो देश के कई राज्यों से होकर गुजरेगी। इसकी लागत करीब 10 हजार करोड़ बताई जा रही है।

इस पाइपलाइन का एक भाग रायबरेली से गोरखपुर को जाएगा। इस कारण जिले की लालगंज, डलमऊ व ऊंचाहार तहसील से होकर यह पाइप लाइन गुजरेगी। इस योजना में इंडियन आयल की 50 प्रतिशत, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 25-25 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली के 63 गांवों से होकर गुजरेगी दुनिया की सबसे लंबी गैस पाइप लाइन

संबंधित समाचार