सीतापुर: बेटे रणधीर ने ही की थी पिता की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
महोली/सीतापुर। कोतवाली इलाके में करीब तेरह दिन पूर्व हुए रामनिवास हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। रामनिवास की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके बेटे ने ही नौकर के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस खोखा व तीन …
महोली/सीतापुर। कोतवाली इलाके में करीब तेरह दिन पूर्व हुए रामनिवास हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। रामनिवास की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके बेटे ने ही नौकर के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस खोखा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों को जेल रवाना कर दिया गया है।
जानकारी हो कि महोली कोतवाली इलाके के सीतारामपुरवा गांव निवासी बुजुर्ग राम निवास 28 नंवबर की रात अपने खेत की सिंचाई करने गए थे। वहां साथ में उनका नौकर सर्वेश उर्फ लाला भी था। इसी बीच उनकी रात को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से नौकर सर्वेश लापता था। लोग नौकर पर ही हत्या की आशंका जता रहे थे, लेकिन मृतक के बेटे ने गांव के ही एक व्यक्ति को रंजिश के चलते नामजद किया था। लेकिन पुलिस इस घटना को लेकर कई पहलुओं पर जांच शुरू की थी।
शनिवार को एएसपी उत्तरी डाक्टर राजीव दीक्षित ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के बाद लापता चल रहे नौकर को जब लाया गया। उससे पूछताछ की गई। कई अन्य लोगों से भी जानकारी की गई तो पता चला कि रामनिवास की हत्या उसी के बेटे ने ही नौकर की मदद से की थी। उन्होंने बताया पूछताछ में मृतक के बेटे रणधीर सिंह का नाम प्रकाश में आया। जिसके चलते उसे भी पकड़ा गया। दोनों से हुई पूछताछ के जरिए पता चला कि रामनिवास की हत्या रणधीर सिंह ने की थी और नौकर को भी साथ में मिला लिया था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किए गए।
एएसपी ने बताया कि मृतक के बेटे ने घटना करने की बात स्वीकार कर ली है। उसने पुलिस को बताया कि उसे पिता से इच्छानुसार आर्थिक मदद नहीं मिली थी। वह उससे हरचीज का हिसाब लेते थे। उसने अपना निर्णय लेने की स्वतंत्रता नहीं थी। इसी से नाराज होकर उसने अपने पिता को मौत के घाट उतारने की योजना बना डाली और नौकर को भी साथ में मिला लिया। उनका कहना है कि दोनों अभियुक्तों को जेल रवाना किया कर दिया गया है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में महोली इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ल, आरक्षी वेद प्रकाश व अरुण कुमार, महिला आरक्षी अनिता रानी शामिल थी।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: दो दिन से लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव, जांच शुरू
