कौशांबी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 600 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 600 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। आयोजन में प्रति दंपत्ति पर 51 हजार की धनराशि खर्च की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 645 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन …
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 600 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। आयोजन में प्रति दंपत्ति पर 51 हजार की धनराशि खर्च की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 645 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किया गया था।
जिसके सापेक्ष 600 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। वैवाहिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक, ब्लॉक प्रमुख, गणमान्य लोग मौजूद रहे। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय मंझनपुर में डायट मैदान में 213 नए जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंध गए।
पढ़ें: खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास: महेंद्र सिंह यादव
जबकि सिराथू विकास खंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तो 177 और चायल विकासखंड परिसर में 210 नए जोड़ों का विवाह संस्कार कार्यक्रम संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि नव दंपत्ति के खुशहाली और गृहस्ती का सामान जुटाने के लिए 35 हजार कन्या के खाते में अंतरित किया गया। 10 हजार उपहार सामग्री के अलावा प्रति जोड़े के हिसाब से 6 हजार रुपये खानपान में खर्च किया गया है।
सीतापुर: बाइक से सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे विधायक, नवदंपत्तियों को दिया आर्शीवाद
क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी शनिवार को बाइक पर सवार होकर महोली ब्लाक परिसर में चल रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे। विधायक के पहुंचने पर लोगों ने उनको भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने नवदंपत्तियों को आर्शीवाद दिया। जानकारी हो कि शनिवार को महोली ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी समारोह चल रहा था। इस समारोह में क्षेत्रीय विधायक बाइक से पहुंचे। इस लोगों ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया। अधिक खबरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
