रामपुर: व्हाइट हाल की डायरेक्टर शोभा नंदा का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली आखिरी सांस
रामपुर, अमृत विचार। व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर शोभा नंदा का निधन हो गया। करीब 73 वर्षीय शोभा नंदा ने दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्होंने अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़ा है। शोभा नंदा राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बॉटनी विभाग में प्रोफेसर थीं। इसके बाद उन्होंने बच्चों को बेहतरीन शिक्षा …
रामपुर, अमृत विचार। व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर शोभा नंदा का निधन हो गया। करीब 73 वर्षीय शोभा नंदा ने दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्होंने अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़ा है। शोभा नंदा राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बॉटनी विभाग में प्रोफेसर थीं।
इसके बाद उन्होंने बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दिए जाने के लिए ग्राम ककरौआ में व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल की स्थापना की। स्कूल की प्रधानाचार्य डा. बसंत गुप्ता ने बताया कि शोभा नंदा के पति प्रदीप कुमार नंदा मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर पद से सेवा निवृत्त हैं। उनके एक बेटा कुणाल नंदा अभी अविवाहित है। जबकि बेटी प्रियंका की शादी नोएडा में हो चुकी है।
बताया कि शोभा नंदा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की शाम शोभा नंदा ने आखिरी सांस ली। पार्थिव शरीर रात 9 बजे तक रामपुर नहीं पहुंचा था अलबत्ता, शहर के तमाम गणमान्य लोग शोभा नंदा के घर पर पहुंच गए थे।
