पीलीभीत: मिल प्रबंधन ने किसानों के खाते में भिजवाए तीन करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलसंडा, अमृत विचार। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के समर्थन से पिछले 8 दिनों से बजाज शुगर मिल के गेट पर चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। हालांकि दबाव की वजह से मिल प्रबंधन ने शनिवार को तीन करोड़ रुपए किसानों के खातों में ट्रांसफर भी किए लेकिन किसानों ने …

बिलसंडा, अमृत विचार। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के समर्थन से पिछले 8 दिनों से बजाज शुगर मिल के गेट पर चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। हालांकि दबाव की वजह से मिल प्रबंधन ने शनिवार को तीन करोड़ रुपए किसानों के खातों में ट्रांसफर भी किए लेकिन किसानों ने धरना समाप्त नहीं किया।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक प्रभारी अंग्रेज सिंह का कहना है कि पिछले वर्ष किसानों द्वारा सप्लाई किए गए गन्ने का 75 करोड़ रुपए अभी भी बकाया लेकिन मिल प्रबंधन पूर्ण भुगतान करने के लिए टालमटोल कर रहा है। 2 महीने पहले मिल प्रबंधन ने 30 नवंबर तक पूर्ण भुगतान करने की बात कही थी। लेकिन बाद में अपनी बात पर मिल प्रबंधन मुकर गया। अब चूंकि 8 दिनों से किसान संगठन के बैनर तले तमाम किसान धरने पर बैठे हुआ है, तो ऐसे में मिल प्रबंधन धरना समाप्त कराने के लिए षड्यंत्र कर रहा है।

अंग्रेज सिंह ने बताया कि मिल प्रबंधन ने शनिवार को तीन करोड़ रुपए किसानों के खातों में भिजवाए हैं। शेष धनराशि को जनवरी तक फाइनल करने की बात कही जा रही है ।लेकिन किसानों ने मिल प्रबंधन की इस पेशकश को पूरी तरह ठुकराते हुए धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन के लिए जारी रखने का ऐलान किया है। धरना स्थल पर आज लखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, हरीश कुमार, अंग्रेज सिंह समेत लोक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

संबंधित समाचार