पीलीभीत: 112 पुलिस की जीप ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर
बिलसंडा, अमृत विचार। डायल 112 पुलिस की गाड़ी ने नगर के बीसलपुर हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन पुलिस ने गाड़ी को रोककर उनका हालचाल जानने की भी जहमत नहीं उठाई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना …
बिलसंडा, अमृत विचार। डायल 112 पुलिस की गाड़ी ने नगर के बीसलपुर हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन पुलिस ने गाड़ी को रोककर उनका हालचाल जानने की भी जहमत नहीं उठाई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डायल 112 पुलिस की गाड़ी बीसलपुर की ओर से इतनी तीव्र गति से नगर के अंदर जा रही थी कि उसने ब्लॉक कार्यालय के सामने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर गिरा दिया। लेकिन गाड़ी को रोकने की जरूरत नहीं समझी लोगों का कहना है कि दोनों युवक चरखौला के थे। जो घायल होने की वजह से काफी देर तक सड़क पर पड़े हुए कराहते रहे, हालांकि बाद में दोनों को लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जिसमें एक युवक अमित कुमार निकला।
बता दें कि डायल 112 पुलिस दुर्घटनाग्रस्त लोगों एवं आकस्मिक घटनाओं पर तत्काल मुहैया होने के लिए ही तैनात की गई है। शनिवार की शाम को बाइक सवार युवकों को गाड़ी द्वारा टक्कर मारकर पुलिसकर्मियों ने संवेदनहीनता का जो परिचय दिया। उससे लोग काफी खफा दिखे। लोगों का कहना था कि अगर भूल बस बाइक में टक्कर लग दी गई तो जीप रोक कर पुलिसकर्मियों को घायल दोनों युवकों की मदद करनी चाहिए थी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने ऐसा नहीं किया।
घटना के वक्त मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई पुलिस अधिकारियों को भी फोन पर सूचना दी गई । इतना ही नहीं घटना स्थल पर मौजूद भीड़ की वीडियो भी वायरल की। हालांकि बाद में स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
112 पुलिस की जीप ने जान-बूझकर टक्कर नहीं मारी, बल्कि गाड़ी का टायर फट गया था। जिसकी वजह से बाइक सवार चपेट में आ गए थे। दोनों के मामूली चोटें आई हैं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर भिजवा दिया है। -उदयवीर सिंह, थानाध्यक्ष बिलसंडा
