भाजपा लोगों को कर रही गुमराह : अजय लल्लू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा आधी-अधूरी योजनाओं का फीता काटकर लोगों को गुमराह कर रही है। सरयू नहर परियोजना के लोकार्पण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जुमलों की बारिश कर रहे हैं। भाजपा सरकार सिर्फ पुराने कामों की रिपैकजिंग कर रही है। भाजपा …

लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा आधी-अधूरी योजनाओं का फीता काटकर लोगों को गुमराह कर रही है। सरयू नहर परियोजना के लोकार्पण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जुमलों की बारिश कर रहे हैं। भाजपा सरकार सिर्फ पुराने कामों की रिपैकजिंग कर रही है। भाजपा सरकार में साढे़ चार साल में प्रदेश में कोई काम नहीं कर पाई, प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ती चली गयी। भाजपा विकास के झूठे दावे करती रही है।

सैय्यद शान हैदर रिजवी समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल

सामाजिक कार्यकर्ता सैय्यद शान हैदर रिजवी समेत कई लोग शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों मेें सैय्यद मोहम्मद अब्बास, मोनिस रजा, सैय्यद अहमद मुज्तबा, सजान हैदर, नितिन रस्तोगी, नज़म नकवी, शुभम गुप्ता, मोहम्मद दाऊद, मोहम्मद नफीस अहमद, रेहान आदि शामिल रहे।

भाजपा चलाएगी विशेष सदस्यता अभियान

भाजपा सदस्यता अभियान के तहत 12 और 13 दिसंबर को पूरे प्रदेश में पार्टी विशेष सदस्यता अभियान चलायी जाएगी। पार्टी सभी एक लाख 74 हजार बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी से नए सदस्यों को जोडे़गी। दोनों ही दिन प्रदेश सरकार के मंत्री पार्टी के सांसद, विधायक, आयोग-निगम-बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, नगर निकाय के अध्यक्ष व सदस्य, त्रिस्तरीय पंचायत के अध्यक्ष व सदस्यों सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता बूथों पर सदस्यता कार्यक्रम में प्रतिभागिता करेंगे। सदस्यता अभियान के तहत पार्टी घर-घर पहुंचकर लोगों को भाजपा परिवार के साथ जोड़ते हुए पार्टी का पटका पहनाकर नए सदस्यों का अभिनंदन भी कर रही है और उनके घरों पर मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर भी लगा रही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: 32089 वाद सुलझे, 22.39 करोड़ रुपये का राजस्व जमा

संबंधित समाचार