बरेली: दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति पर झूम उठे दर्शक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूजा सेवा संस्थान के वार्षिकोत्सव के अवसर सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर डा.उमाकांतानंद सरस्वती ने दिव्यांगों की सेवा को साक्षात ईश्वर की सेवा बता …

बरेली, अमृत विचार। पूजा सेवा संस्थान के वार्षिकोत्सव के अवसर सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर डा.उमाकांतानंद सरस्वती ने दिव्यांगों की सेवा को साक्षात ईश्वर की सेवा बता लोगों को प्रेरित किया। रोटरी क्लब बरेली नार्थ व इनरव्हील क्लब न्यू नार्थ के संयुक्त सहयोग से संचालित संस्थान द्वारा शनिवार को टीबरीनाथ मंदिर के सत्संग भवन में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के दिव्यांग बच्चों ने फिल्मी गीतों व भजनों की धुन पर शानदार प्रस्तुति दी।

बच्चों ने गणेश वंदना की सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर डा.उमाकांतानंद सरस्वती ने ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करने और सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से दिव्यांगजनों का उत्साह वर्धन तो होता ही है, साथ ही आम लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने आयोजनकर्ता संस्थानों की सराहना कर संस्थान को हर संभव सहयोग की बात कही।

संस्थान के चेयरमैन पीपी सिंह ने संस्थान की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इससे पूर्व महामंडलेश्वर डा. उमाकांतानंद सरस्वती, राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। कार्यक्रम में अरुण कुमार शहर विधायक, डा. आईएस तोमर पूर्व मेयर, डा. रवि मेहरा, डा. त्रिवेणी दत्त, रोटरी शिरीष गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, राजेश सेठ, हर्ष कुमार सक्सेना, एनके कोहली आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार