मुश्किलें बढ़ाता Omicron, दिल्ली में सामने आया दूसरा मामला, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाला व्यक्ति संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिल्ली। जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाला 35 वर्षीय एक व्यक्ति दिल्ली में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है। दिल्ली में ओमीक्रोन संक्रमण का यह दूसरा मामला है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि यह व्यक्ति लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती …

दिल्ली। जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाला 35 वर्षीय एक व्यक्ति दिल्ली में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है। दिल्ली में ओमीक्रोन संक्रमण का यह दूसरा मामला है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि यह व्यक्ति लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती है और उसे केवल कमजोरी है।

उन्होंने बताया कि वह जिम्बाब्वे से भारत लौटा था और उसने दक्षिण अफ्रीका की भी यात्रा की थी तथा उसका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। सूत्रों ने कहा कि यह व्यक्ति आंध्र प्रदेश का निवासी है और उसे पांच दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एलएनजेपी अस्पताल को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए नामित किया गया है। इससे पहले, दो दिसंबर को तंजानिया से दिल्ली लौटा रांची निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया था। वह दिल्ली में ओमीक्रोन का पहला रोगी था। उसका भी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

संबंधित समाचार