लखनऊ: बाइक सवार बदमाशों ने की 4 राउंड की फायरिंग, एक युवक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में फायरिंग के वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों अलीगंज में ज्वेलर्स की शॉप उसके बाद जानकीपुरम में खनन मामले को लेकर उनके मित्रों ने ही अपने दोस्त को गोली मार दी थी। लखनऊ के चहल-पहल इलाकों में माना जाने वाला इलाका तालकटोरा में कल बदमाशों ने …

लखनऊ। राजधानी में फायरिंग के वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों अलीगंज में ज्वेलर्स की शॉप उसके बाद जानकीपुरम में खनन मामले को लेकर उनके मित्रों ने ही अपने दोस्त को गोली मार दी थी। लखनऊ के चहल-पहल इलाकों में माना जाने वाला इलाका तालकटोरा में कल बदमाशों ने ऐसी ही एक वारदात को अंजाम दिया।

तालकटोरा इलाके में कर्बला के पास बीते शनिवार सरेआम बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 राउंड फायरिंग की। पड़ोस स्थित प्रिंटिंग प्रेस से लौट रहे सोनू के हाथ में एक गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में ट्रामा में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन गोलियां प्रिंटिंग प्रेस के शटर में लगी। घटना से इलाके में दहशत फैली हुई है।

पुलिस बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। बता दें कि कर्बला के पास अब्दुल मुकीम प्रिंटिंग प्रेस है। शनिवार शाम भदैमा में रहने वाला सोनू और उसका साथी फैजी कुछ प्रिंटिंग का आर्डर देने गया था। दोनों पैदल लौट रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो युवक ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए निकले‌। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पढ़ें: यूपीटीईटी परीक्षा-2021: सभी परीक्षा केंद्रों के प्रशिक्षण को लेकर जारी हुआ शासनादेश, जानें

वहीं, घटना की जानकारी पर एसीपी बाजार खाला विजय राज सिंह, सीओ एलआईयू अवधेश कुमार सिंह, तालकटोरा पुलिस मौके पर पहुंची‌। पुलिस ने घटनास्थल के पास एक इमारत में लगी सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह बंद मिले। एसीपी ने बताया कि सोनू और फैजी ने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया है। फायरिंग करने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इसके साथ ही उनके भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार