रामपुर : रोडवेज से नशीली दवाएं लाने में पांच रोडवेज कर्मियों के बयान दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सितंबर माह में शहजादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान डीसीएम से पांच करोड़ की नशीली दवाएं पकड़ी थी। जिसमें 11 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए थे। इसकी विवचेना कर रहे सीओ मिलक ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान आगरा डिपो की बसों से दवाए लाने की बात कही थी। उसी …

रामपुर, अमृत विचार। सितंबर माह में शहजादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान डीसीएम से पांच करोड़ की नशीली दवाएं पकड़ी थी। जिसमें 11 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए थे। इसकी विवचेना कर रहे सीओ मिलक ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान आगरा डिपो की बसों से दवाए लाने की बात कही थी। उसी आधार पर बसों के पांच कर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं।

शहजादनगर पुलिस और एसओजी की टीम ने 19 सितंबर को सूचना के आधार पर ग्राम दुर्गनगला फाटक के पास चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार को रोका था। नहीं रुकने पर पुलिस ने पीछा करते हुए बाइक सवार को पकड़ लिया था। पुलिस ने पकड़े गए सोनू कश्यप से नशीली दवाइयों की पेटी बरामद की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हाइवे पर एक खंडहर में छापा मारा था।

पुलिस ने यहां से 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुई थी। जिसका खुलासा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के द्वारा किया गया था। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने आगरा डिपो के पांच कर्मियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। लेकिन पुलिस से उनको अभी तक अहम सुराग हाथ नहीं लगे हैं। यह अभी भी पहेली बना हुआ है कि आखिरी किस रोडवेज में नशीली दवाएं आईं थी।

प्रदेश भर के कई जिलों में फैला है इनका नेटवर्क
पुलिस ने भले ही नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले 11 लोगों को जेल भेज दिया है। लेकिन नशीली दवाओं का कारोबार अन्य जिलों में भी फैला हुआ है। जिसको पुलिस रोकपाने में नाकाम साबित हो रही है। इस आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस शांत होकर बैठ गई है जबकि गांवों में नशीली दवाओं का धंधा तेजी से फल फूल रहा है।

नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले आरोपी जेल जा चुके हैं। उन्होंने आगरा डिपो की बसों से दवाएं लाने की बात कही थी। उसी आधार पर विवेचना के दौरान पांच कर्मियों को बुलाकर बयान दर्ज किए गए हैं। धर्म सिंह मार्छाल, सीओ मिलक

संबंधित समाचार